फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Damage to cotton crop in 60432 hectares due to rain

बारिश के कारण 60 हजार 432 हेक्टेयर में कपास की फसल को पहुंचा नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Damage to cotton crop in 60432 hectares due to rain
हिसार। जिले में किसानों ने 3 लाख 39 हजार 980 हेक्टेयर में कपास फसल की बिजाई की हुई है। वहीं बारिश के कारण 60432 हेक्टेयर में फसल को नुकसान पहुंचा है। जिले में सबसे ज्यादा नारनौंद हलके में नुकसान हुआ है। वहां पर 33550 हेक्टेयर में फसल बर्बाद हुई है। कृषि विभाग ने कपास फसल में बारिश से हुई नुकसान हो लेकर आकलन रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन

जिले में सभी ब्लॉक में कपास की बिजाई की बात करें तो सबसे ज्यादा बिजाई बरवाला ब्लॉक व सबसे कम बिजाई बास ब्लॉक में हुई है। कृषि विभाग के अनुसार बरवाला में 60787.5 हेक्टेयर, हिसार-2 में 44187.5 हेक्टेयर, हिसार-1 में 39625 हेक्टेयर, आदमपुर में 34652 हेक्टेयर, अग्रोहा में 41535 हेक्टेयर, उकलाना में 34750 हेक्टेयर, नारनौंद में 33645 हेक्टेयर, बास में 8200 हेक्टेयर व हांसी में 42625 हेक्टेयर में कपास की बिजाई की हुई है।
विज्ञापन

ज्यादातर एरिया में 26 से 50 प्रतिशत के बीच हुआ नुकसान
कृषि विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 30512 हेक्टेयर की फसल में 26 से 50 प्रतिशत के बीच फसल खराब हुई है, जिसमें बरवाला, आदमपुर, नारनौंद, बास व हांसी ब्लॉक शामिल है। वहीं 18700 हेक्टेयर में 51 से 75 प्रतिशत के बीच नुकसान हुआ है, जिसमें बरवाला, नारनौंद, बास व हांसी ब्लॉक शामिल है। 250 हेक्टयर की फसल में 76 से 100 प्रतिशत के बीच फसल को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा 10970 हेक्टेयर में 25 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा नारनौंद में फसल हुई खराब
नुकसान की ब्लॉक अनुसार तुलना करें तो नारनौंद में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। वहीं हिसार-1, हिसार-2, अग्रोहा व उकलाना में कुछ भी नुकसान नहीं हुआ। आंकड़ों पर नजर डाले तो नारनौंद में 33550 हेक्टेयर, हांसी में 14000 हेक्टेयर, बास में 8200 हेक्टेयर, बरवाला में 4500 हेक्टेयर व आदमपुर में 182 हेक्टेयर में फसल को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed