{"_id":"6a76c1553287ce1c9909d28d","slug":"dairy-owner-murder-case-family-members-to-lay-siege-to-the-sp-office-in-hisar-today-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्य नगर जीवन हत्याकांड: हिसार में परिजनों और विभिन्न खापों ने राजगढ़ रोड पर लगाया जाम, सख्त कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्य नगर जीवन हत्याकांड: हिसार में परिजनों और विभिन्न खापों ने राजगढ़ रोड पर लगाया जाम, सख्त कार्रवाई की मांग
Sat, 08 Aug 2026 11:10 AM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:10 AM IST
सार
सूर्य नगर गली नंबर-6 निवासी डेयरी संचालक जीवन की बुधवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डंडों से हमला किया था। इलाज के दौरान बुजुर्ग पिता के सामने जीवन ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
राजगढ़ रोड पर जाम
- फोटो : संवाद
विस्तार
सूर्य नगर निवासी डेयरी संचालक जीवन हत्याकांड को लेकर परिजन आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव राव किया। हत्या के मामले में इंसाफ की मांग को लेकर परिजनों, पांच ग्रामीणों की पंचायत और विभिन्न खापों के पदाधिकारियों ने राजगढ़ रोड पर जाम लगा दिया है। सड़क पर प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। इस दौरान परिजन हत्याकांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की और प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले शनिवार को जीवन की पत्नी रमन देवी ने कहा कि जब तक इंसाफ नहीं मिलता और मुख्य आरोपी का एनकाउंटर नहीं होता वह शव नहीं लेंगे। पुलिस मैं अब तक इस मामले में मुख्य आरोपी रमेश की पत्नी प्रोमिला व दूसरे आरोपी रमेश के करीबी 12 क्वाटर रोड ढाणी किशनदत्त निवासी शम्मी उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
यह है मामला
सूर्य नगर गली नंबर-6 निवासी डेयरी संचालक जीवन की बुधवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डंडों से हमला किया था। इलाज के दौरान बुजुर्ग पिता के सामने जीवन ने दम तोड़ दिया। सरेआम हत्या किए जाने के बाद मृतक के परिजनों व खाप पंचायत के लोगों ने जिंदल चौक पर जाम लगा कर मुख्य आरोपी रमेश व अन्य आरोपियों गिरफ्तारी व 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता की मांग की थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए व एटीएम थाना पुलिस सहित 6 टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन