{"_id":"6259b629b69f8d4b54523f76","slug":"daily-challans-will-be-deducted-for-those-who-burn-garbage-waste-water-throw-garbage-in-the-open-hisar-news-hsr62920515","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा जलाने, पानी बर्बाद करने, खुले में कचरा फेंकने वालों के रोजाना कटेंगे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा जलाने, पानी बर्बाद करने, खुले में कचरा फेंकने वालों के रोजाना कटेंगे चालान
विज्ञापन
हिसार। निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर व अधिकारियों की बैठक निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें शहर की स्वच्छता को लेकर ब्रांड एंबेसडर व फील्ड में कार्य करने वाले अधिकारियों, सहायक सफाई निरीक्षकों ने सुझाव दिए। फैसला लिया गया कि एएसआई कूड़ा जलाने वाले, पानी बर्बाद करने वाले, खुले में कूड़ा डालने वालों के चालान नियमित रूप से करेंगे।
निगमायुक्त गर्ग ने कहा कि सफाई को बेहतर बनाने और लोगों को जागरूक करने के नये नये आइडिया खोजें। इन आइडिया पर कार्य करें ताकि बेहतर परिणाम सामने आ सकें। शहर में खुले में कूड़ा जलाने, खुले में कूड़ा फेंकने और पानी बर्बाद करने वालों के सभी एएसआई चालान काटे और अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत करें। आदेशों की पालना नहीं करने वाले सफाई शाखा अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। रोड स्वीपिंग मशीन ठेकेदार पर जुर्माना लगाने को लेकर खानापूर्ति बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मॉनिटरिंग को लेकर लापरवाही बरतने वाले एएसआई को नोटिस जारी किया जाएं। बैठक में अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा, उप निगमायुक्त वीरेंद्र सहारण, सीएसआई राजकुमार, सीएसआई सुभाष सैनी, एसआई संदीप बुंदेला,ब्रांड एंबेसडर सुशील खरींटा, डॉ .सतीश कालरा,सुनीता रहेजा, सुनीता मेहतानी, रमेश भाटी, एपीओ सतेंद्र यदुवंशी मौजूद रहे।
ब्रांड एंबेसडर ने यह दिए सुझाव
- रोड स्वीपिंग मशीन की मॉनिटरिंग नियमित रूप से होनी चाहिए।
- सेग्रिगेशन के लिए संस्थाओं व ब्रांड एंबेसडर, सफाई शाखा को मिलकर कार्य करना होगा।
- पार्कों में ही खाद के लिए कम्पोस्ट टेक्नोलॉजी यार्ड बनाया जाए।
- ग्रीन बेल्ट में झाड़ू लगाने के अलावा प्लास्टिक भी उठाया जाए।
- ब्रांड एंबेसडर की ओर से तैयार स्वच्छता को लेकर नुक्कड़ नाटक किए जाएं।
- एएसआई ने ब्रांड एंबेसडर के नियमित बैठक करें।
- निगम के कम्युनिटी सेंटर लोगों के लिए रोल मॉडल बनाया जाएं।
बैठक में यह लिए निर्णय
- सेकंडरी डंपिंग प्वाइंट पर प्लेटफॉर्म बनाएंगे ताकि कूड़ा आसानी से उठाया जा सके।
- उप निगम आयुक्त महात्मा गांधी प्लांट का निरीक्षण करें।
- बिना कम्पोस्ट सिस्टम वाले पार्कों की पेमेंट जारी नहीं होगी।
- कम्पोस्ट प्लांट को लेकर एएसआई पार्कों की रिपोर्ट बनाएंगे
- चालान नहीं भरने वालों के खिलाफ लीगल कार्रवाई की जाएगी।
- गलियों से कूड़ा-मलबा उठाने के लिए ट्रैक्टर व लोडर खरीद जाएंगे।
- एएसआई कूड़ा जलाने, पानी बर्बाद करने, खुले में कूड़ा डालने वालों के चालान नियमित रूप से करेंगे।
- बरसाती नालों की सफाई बारिश से पहले करवाई जाएगी।