{"_id":"62e42da267556d3fad0ddd8f","slug":"dada-filed-a-case-of-murder-of-grandson-accused-daughter-in-law-and-others-hisar-news-hsr637951833","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादा का आरोप पुत्र वधु ने पौते को पानी में डूबों कर मार डाला, पुलिस ने किया केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादा का आरोप पुत्र वधु ने पौते को पानी में डूबों कर मार डाला, पुलिस ने किया केस दर्ज
विज्ञापन
हिसार। सेक्टर 13 में रहने वाले व्यक्ति ने अपने पुत्र वधु और अन्य पर 10 माह के पोते की हत्या व शव गायब करने का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी महिला व अन्य के खिलाफ हत्या व शव को खुर्दबुर्द करने की धारा में केस भी दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी घटना की वास्तविकता को लेकर संशय है। पुलिस छानबीन के बाद ही किसी तरह की जानकारी देने की बात कह रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी बनाई गई महिला का ससुराल वालों से विवाद चल रहा है।
सदर थाना पुलिस में दी गई शिकायत में सेक्टर 13 में रहने वालेे रामेश्वर ने बताया कि बड़े बेटे राजेश की शादी 20 नवंबर 2019 को सातरोड गांव की बीएचसी कॉलोनी निवासी बलबीर की बेटी नीलम से हुई थी। पुत्र वधु ने 23 सितंबर 2021 को पोते निरवैर को जन्म दिया। उसके कुछ समय बाद बेटे और बहू के विचार नहीं मिले और दोनों अलग-अलग रहने लगे। बहू नीलम पोते को अपने साथ ले गई। बाद में पंचायत में फैसला हुआ है जब निरवैर पांच साल का होगा तो वह हमारे पास आ जाएगा। नीलम ने कोर्ट में भी हमारे खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस किया है। एक दिन डीएसपी नारायणचंद ने दोनों पक्षों को बुलाया था। उस समय नीलम और उसके परिवार वालों ने पोते निरवैर को मारने की धमकी दी थी। रामेश्वर का कहना है कि अब उसे पता लगा है कि नीलम ने अन्य के साथ मिलकर पोते निरवैर की हत्या कर दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सातरोड खुर्द गांव की बीएचपी कॉलोनी में रहने वाली नीलम, राजबाला, विकास, बलबीर सिंह और अन्य पर हत्या और शव को खुर्दबुर्द करने का केस दर्ज किया है।
इस संबंध में सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनदीप का कहना है कि शिकायत के आधार पर हत्या और शव को खुर्दबुर्द करने का केस दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में जो सामने आएगा उसके आधार पर अगली कार्रवाई होगी।