फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dabrada chauk hisar, Ramp protest hisar, Hisar

डाबड़ा चौक पर रेंप तोड़ने पर जेसीबी चालक से मारपीट, चौकी पहुंचा मामला

Tue, 29 Nov 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Tue, 29 Nov 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Dabrada chauk hisar, Ramp protest hisar, Hisar
ठुलखाली में जमीन का समतलीकरण करती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला

डाबड़ा चौक से फाटक रोड तक बनाई जा रही सड़क निर्माण से पहले दुकानों के आगे से तोड़े जा रहे रैंप मामले पर दुकानदारों ने जेसीबी चालक के साथ मारपीट कर दी। नगर निगम के ठेकेदार के कारिंदे के साथ हुई मारपीट के बाद ठेकेदार ने सड़क निर्माण बंद कर दिया। मामला देर शाम पांच बजे के आसपास का है। मारपीट का मामला अर्बन इस्टेट चौकी में पहुंचा है। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया है। उधर ठेेकेदार ने इस मामले के बाद नगर निगम प्रशासन से पुलिस सहायता की मांग की है। ठेेकेदार संदीप कुमार ने कहा कि वे सड़क निर्माण का काम अब तभी कर पाएंगे जब निगम हमें पुलिस उपलब्ध करवा देगी।

विज्ञापन


दुकानदार बोले रैंप के साथ अंदर का फर्श तोड़ा
उधर दुकानदारों का आरोप है कि ठेकेदार के जेसीबी चालक ने शाम को दुकानों के आगे से रैंप तोड़ते समय बालाजी बर्तन स्टोर का फर्श भी उखाड़ दिया, जिसके कारण विवाद हो गया। दुकानदारों व जेसीबी चालक की केवल हाथापाई हुई है। दोनों पक्ष थाने पहुंचे।
विज्ञापन


दुकानों के सामने 3 फुट जगह छोड़ने की मांग
डाबड़ा चौक दुकानदार एसोसिएशन ने नगर निगम में दो दिन पहले ही मांगपत्र देकर दुकानों के आगे 3-3 फुट जगह देने की मांग की है। एसोसिएशन के प्रधान रामकुमार पूनिया ने कहा कि रैंप उतारने के लिए उन्हें जगह मिलनी चाहिए। नगर निगम का ठेकेदार वॉल टू वॉल निर्माण कर रहा है। इससे दुकानदारों के रैंप तोड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एमसी डीसी कॉलोनी में निगम ने दुकानों के आगे तीन तीन फुट जगह छोड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर निगम निगम पुलिस सहायता उपलब्ध करवाएगा तो ही हम निर्माण कार्य करेंगे। हमारी मांग है कि निगम प्रशासन दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाए। दुकानदारों ने सरकारी काम में बाधा डाली है। निगम प्रशासन ऐसा नहीं करते तो हम काम नहीं करेंगे। लेबर ने काम करने से साफ इनकार कर दिया है।

- ठेेकेदार संदीप कुमार


दुकानदार के साथ हाथापाई हुई है। चौकी में मामला गया था दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। जेसीबी चालक ने रैंप तोड़ते समय दुकान के अंदर का हिस्सा तोड़ दिया। प्रशासन से हमारी मांग है कि हमें दुकानों के सामने तीन तीन फुट जगह दी जाए।
- रामकुमार पूनिया, प्रधान डाबड़ा चौक दुकानदार एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed