फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cyber ??thug made fake ID of inspector, demanded money from his Facebook friends

साइबर ठग ने इंस्पेक्टर की फर्जी आईडी बना उसके फेसबुक मित्रों से की रुपयों की मांग

Tue, 01 Sep 2020 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Cyber ??thug made fake ID of inspector, demanded money from his Facebook friends
साइबर ठग किसी की भी फेसबुक आईडी हैक कर उसके दोस्तों से रुपयों की मांग करते हैं। ये मांग कई तरह के बहाने बनाकर की जाती है।
विज्ञापन

ऐसा ही एक मामला मंगलवार को सामने आया। दरअसल कुछ समय पूर्व हिसार में थाना प्रभारी रहे इंस्पेक्टर अर्जुन अब फरीदाबाद में तैनात हैं। साइबर ठगों ने उनकी फेसबुक आईडी की तरह ही एक और फर्जी आईडी बना ली। साइबर ठगों ने फेसबुक मैसेंजर पर इंस्पेक्टर के कई दोस्तों को मैसेज कर रुपयों की मांग की। इंस्पेक्टर अर्जुन ने बताया कि उनके पास मंगलवार सुबह से शाम तक करीब 50 फेसबुक दोस्तों के फोन आए। प्रत्येक ने बताया कि उनकी आईडी के जरिये उनसे रुपयों की मांग की जा रही है। किसी से पांच हजार तो किसी से 10 हजार रुपये मांगे गए हैं। इंस्पेक्टर ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने फरीदाबाद साइबर सेल में शिकायत की है।

फेसबुक ने कहा, तथ्य सही हैं
हिसार के अधिवक्ता अरुण सिहाग जोकि इंस्पेक्टर अर्जुन के फेसबुक मित्र हैं, ने बताया कि साइबर ठग उनसे भी 10 हजार रुपये मांगे। उन्होंने पहले अपने मित्र से बात की और फिर फेसबुक को इस बारे में शिकायत की तो फेसबुक की ओर से जवाब आया कि ये आईडी में जो भी तथ्य हैं, वे बिलकुल सही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed