फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cyber ??fraud cases are increasing rapidly, if you are cheated, complain immediately

तेजी से बढ़ रहे हैं साइबर ठगी के मामले, ठगी हो तो तुरंत करें शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Cyber ??fraud cases are increasing rapidly, if you are cheated, complain immediately
हिसार। जिला के पुलिस थानों में बने साइबर डेस्कों के माध्यम से शातिर ठगों द्वारा आमजन से ठगे गए 7 लाख 78 हजार 686 रुपये वापस दिलवाए हैं। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसी कारण हर एक थाने में साइबर डेस्क स्थापित किया है। पुलिस भी समय समय पर साइबर अपराध से जुड़ी घटनाओं को लेकर नागरिकों को सतर्क करती रहती है। स्वयं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक कर नागरिक साइबर ठगी से बच सकते है। एप्स और बैंकिंग सिस्टम में सेंधमारी कर साइबर अपराधी नागरिकों के साथ धोखाधड़ी कर रहे है। इस तरह नागरिकों को ठगी से बचाने के लिए एक हेल्प लाइन नंबर 1930 जारी किया गया है, जिस पर नागरिक साइबर क्राइम से संबंधित अपनी शिकायत दे सकते हैं।
विज्ञापन

------
जानिए शिकायत पर कैसे होगा एक्शन -
ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति जैसे ही हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत देता है, ठगी की जानकारी के आधार पर जिस एकाउंट में पैसा पहुंचा होगा, साइबर क्राइम डेस्क द्वारा उस एकाउंट को फ्रीज कर दिया जाएगा और जिस एकाउंट में आपका पैसा गया है। उसका मालिक उसे निकाल नहीं पाएगा। साथ ही आपके अकाउंट से निकाले गए रुपये आपके खाते में वापस आ जायेंगे। इस पोर्टल और हेल्पलाइन पर दी गई शिकायतों पर पोर्टल अमाउंट को फ्रीज करवाने के बाद शिकायत को संबंधित थाने की साइबर डेस्क पर फारवर्ड कर देता है। इस तरह जिला हिसार के थानों में स्थित साइबर डेस्कों पर आई शिकायतों पर कार्रवाई कर अब तक नागरिकों से ठगे गए 7,78,686 रुपये बचाए हैं।
विज्ञापन

-----
ऐसे फोन कॉल से रहें सावधान -
पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से कहा कि फ्री गिफ्ट, लॉटरी लगना, बीमा पॉलिसी, वाउचर जीतने, लोन, क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने, डीलरशिप के लिए संपर्क करें और घर बैठे लाखों कमाएं जैसे, केवाईसी व अन्य बैंकिंग कार्यों के लिए आए कॉल से सावधान रहें। अगर, ठगी का शिकार होते हैं तो साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 व नजदीकी पुलिस थाना में सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed