फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Crowd became uncontrolled when Punjabi singer Kaka arrived, police used mild force

Hisar: पंजाबी गायक काका के आने पर भीड़ हुई बेकाबू, हॉल पड़ा छोटा, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

Mon, 10 Oct 2022 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 10 Oct 2022 12:21 AM IST
सार

इवेंट में एंट्री के लिए धक्कामुक्की हुई। इतना ही नहीं हुड़दंगबाजों ने हॉल में पटाखे बजाय। लगातार दूसरे दिन कार्यक्रम में अव्यवस्था दिखी। गायक काका मंच से बार-बार शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी करते रहे। 

विज्ञापन
Crowd became uncontrolled when Punjabi singer Kaka arrived, police used mild force
बेकाबू हुई भीड़ को काबू करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के हिसार में पर्यटन विभाग की तरफ से फ्लेमिंगो रेस्टोरेंट में आयोजित हिसार उत्सव में रविवार को अंतिम दिन पंजाबी गायक काका ने अपनी प्रस्तुतियां दी। गायक काका को देखने के लिए युवाओं की भीड़ बेकाबू हो गई। युवाओं ने हूटिंग की।

विज्ञापन


युवाओं ने हॉल के अंदर ही पटाखे बजा दिए, जिससे भगदड़ मच गई। युवाओं के बीच धक्कामुक्की शुरू हो गई। गायक काका मंच से बार-बार शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी करते रहे, लेकिन हुड़दंगबाज नहीं माने। रविवार को कार्यक्रम में गायक काका मंच पर करीब शाम करीब 7.30 बजे मंच पर पहुंचे। काले जै लिबास दी, कह लैन दे, बस विच बैठी सज्जी तीजी सीट ते सहित 10 गाने गाए। और 9 बजे से पहले ही कार्यक्रम खत्म कर दिया।
विज्ञापन


युवा बोले-कार्यक्रम के लिए जगह कम पड़ी
कार्यक्रम देखने आए शहर के युवा पंकज, सन्नी, रविंद्र, दिनेश, विक्रम, हितेश, अजय व उनके दोस्तों ने बताया कि पर्यटन विभाग की ओर से कार्यक्रम तो बहुत अच्छा करवाया गया है, लेकिन जगह की कम पड़ गई। अगर इतने मशहूर गायकों को बुलाना था तो कार्यक्रम किसी बड़े सभागार या फिर ओपन स्पेस में कराना चाहिए था। फ्लेमिंगों रेस्टोरेंट के हॉल में जगह कम होने के कारण भीड़ ज्यादा हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : नेशनल गेम्स: हॉकी के फाइनल में पहुंचीं हरियाणा की छोरियां, योगासन में प्रदेश को मिला पहला स्वर्ण पदक

दूसरे दिन कार्यक्रम में दिखी अव्यवस्था, पुलिसकर्मी भी दिखे बेबस
शनिवार को हरियाणवी गायक रेणुका पंवार व अजय हुड्डा की परफॉर्मेंस के दौरान भी हुड़दंगबाजी हो गई थी। इस दौरान कार्यक्रम को जल्दी खत्म करना पड़ गया था। आयोजकों ने इस घटना से कोई सबक नहीं लिया। दूसरे दिन रविवार को भी यही हाल हुआ। हॉल की क्षमता कम व लोगों की संख्या ज्यादा होने के कारण पुलिस भी भीड़ कंट्रोल करने में बेबस सी नजर आई।

Crowd became uncontrolled when Punjabi singer Kaka arrived, police used mild force
पंजाबी गायक काका। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हुड़दंगबाजों ने कुर्सियां तोड़ी, पर्दे भी फाड़े
कार्यक्रम में हुड़दंगबाजों ने जमकर उत्पात मचाया। प्रस्तुति के दौरान हुड़दगंबाज कुर्सियों पर खड़े हो गए, जिससे कुर्सियां टूट गईं। यही नहीं जैसे ही गायक काका ने मंच छोड़ा तो हुड़दंगबाजों ने बची हुई कुर्सियों को तोड़ दिया। साथ ही सजावट के लिए लगाए गए पर्दों को फाड़ दिया। अन्य सजावटी सामान को भी तोड़ दिया।

डांस प्रतियोगिता रद्द होने पर छात्राएं हुईं नाराज
हिसार उत्सव कार्यक्रम में बारिश होने के कारण स्कूली विद्यार्थियों के डांस के कार्यक्रम रद्द करने पर प्रतिभागी विद्यार्थी व उनके अभिभावक आयोजकों पर भड़क गए। छात्राओं ने कहा कि स्कूल विद्यार्थियों को डांस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया, लेकिन आयोजकों ने लिमिट तय नहीं की। ऐसे में एक स्कूल से 50-50 विद्यार्थी भाग लेने आ गए, जिनके कारण सभी की परफॉर्मेंस नहीं हो सकी।

तीन दिन चला हिसार उत्सव
हरियाणा पर्यटन विभाग की तरफ तीन दिवसीय हिसार उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस उत्सव का मकसद लोक संस्कृति, परंपराओं व हस्पशिल्प को बढ़ावा देना था। इस दौरान विभाग की तरफ से प्रदर्शनी के अलावा विभिन्न प्रतियोगिताओं व रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहले दिन गायिका रितू पाठक व दूसरे दिन हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार व अजय हुड्डा ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed