फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Crop submerged in 80 acres due to breaking of Sarsaud distributary canal

Hisar News: सरसौद डिस्ट्रीब्यूटरी नहर टूटने से 80 एकड़ में फसल डूबी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Crop submerged in 80 acres due to breaking of Sarsaud distributary canal
बरवाला। दौलतपुर डिस्ट्रीब्यूटरी नहर टूटने से खेतों में हुआ जलभराव। - फोटो : Hisar
बरवाला। सरसौद डिस्ट्रीब्यूटरी नहर वीरवार सुबह करीब सवा 9 बजे दौलतपुर मार्ग स्थित पुल के नजदीक टूट गई। इससे करीब 80 एकड़ में खड़ी गेहूं व सरसों की फसल में डूब गई। सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और नहर को पाटने का काम शुरू किया। करीब साढ़े पांच घंटे तक टूटे हिस्से को पाटने का काम चला।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के जेई मनदीप ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि दौलतपुर मार्ग पर पुल के पास नहर में दरार आने से पानी खेतों में भर गया। इस पर एसडीओ राकेश साहू, जेई मनदीप व कर्मचारी सोनू व विवेक मौके पर पहुंचे व नहर के टूटे हिस्से को पाटने का कार्य शुरू कराया। अनुमान लगाया जा रहा है कि नहर की पटरी में चूहों के अधिक बिल बनाने से नहर का किनारा टूटा है। वहीं, जलभराव का जायजा लेने नायब तहसीलदार रविंद्र शर्मा के आदेश पर पटवारी अजय व नंबरदार सूरजभान मौके पर पहुंचे। पटवारी अजय ने बताया कि करीबन 70 से 80 एकड़ में खड़ी फसल में पानी भर गया है। नुकसान का आकलन बाद में किया जाएगा।

बरवाला।  नहर को पाटने का कार्य करते सिंचाई विभाग के कर्मचारी।

बरवाला। नहर को पाटने का कार्य करते सिंचाई विभाग के कर्मचारी।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed