फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Criminal Pawan shot in leg in police encounter in Hisar

हिसार मुठभेड़: पीरावली फ्लाइओवर के पास पुलिस की बदमाश से भिड़ंत, पैर में लगी गोली; दबोचा गया पवन उर्फ मूसा

Fri, 13 Feb 2026 09:28 PM IST
राहुल तिवारी माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार Published by: राहुल तिवारी Updated Fri, 13 Feb 2026 09:28 PM IST
सार

हिसार के पीरावली फ्लाइओवर के पास पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने पवन उर्फ मूसा को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है।
 

विज्ञापन
Criminal Pawan shot in leg in police encounter in Hisar
घायल बदमाश अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार में सीआईए की टीम ने शुक्रवार रात करीब आठ बजे वांछित बदमाश पवन उर्फ मूसा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी है, जिसके चलते उसे जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पर डकैती, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के 30 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती
डीएसपी कमलजीत ने बताया कि सीआईए एक की टीम को सूचना मिली थी कि बदमाश पवन उर्फ मूसा हिसार के पीरावली फ्लाइओवर के पास आ रहा है। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और उसे घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई करते हुए सीआईए एक की टीम ने बदमाश पर फायरिंग की। इस दौरान एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी। जिससे वह घायल हो गया और उसे जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। सीआईए वन का नेतृत्व पीएसआई कर्ण कर रहे थे।

विज्ञापन


फर्जी साइबर अधिकारी बनकर गन पाइंट पर करता था लूटपाट
आरोपी मूल रूप से नारनौल के मोटकरनैल गांव का रहने वाला है। यह फर्जी साइबर अधिकारी बनकर लूटपाट करने वाले गिरोह का मास्टर माइंड है। इसने हिसार के सेक्टर 14 में भी फर्जी साइबर अधिकारी बनकर गनपाइंट पर लूटपाट की थी। जिसके चलते सिटी थाना क्षेत्र में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद से ही पुलिस इसकी तलाश कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed