फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Youth stabbed to death in Hisar of Haryana

Hisar: हुक्का भरने के विवाद में युवक को छुरी घोंपी, हृदय में गहरा जख्म होने से गई जान, पांच पर केस दर्ज

Wed, 05 Apr 2023 09:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार/उकलाना मंडी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार/उकलाना मंडी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 05 Apr 2023 09:45 PM IST
सार

 हरियाणा के हिसार में हुक्का भरने के विवाद में युवक की छुरी घोंपकर हत्या करने का मामला सामने आया है। लविश पड़ोस में माता शेरावाली के जागरण में गया था। पांच युवकों पर केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Youth stabbed to death in Hisar of Haryana
मृतक के घर से बाहर लगी भीड़। मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के हिसार जिले में उकलाना की भट्ठा बस्ती में माता शेरावाली के जागरण के दौरान हुक्का भरने के विवाद में तड़के तीन बजे युवक लविश (18) की छुरी से वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई लखन के बयान पर अजय, सागर, सुमित, सोनू और गौरव के खिलाफ हत्या, मारपीट का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बुधवार सुबह शव का नागरिक अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि छुरी से हृदय में गहरा जख्म हो जाने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक के हाथ और कमर में भी छुरी के निशान मिले हैं।
विज्ञापन


पुलिस के दी गई शिकायत में लखन ने बताया कि 2020 में पिता सतीश की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। छोटा भाई लविश मजदूरी करता था। मंगलवार को पड़ोस में रहने वाली धनपति के घर माता शेरावाली का जागरण था। हम तीनों भाई भी जागरण सुनने के लिए गए हुए थे। बस्ती के बाकी लोग भी मौजूद थे। धनपति के रिश्तेदार तलवंडी राणा से आए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार तड़के करीब 3 बजे छोटा भाई जगजीत जागरण से उठकर हुक्का भरने के लिए चौपाल में गया था। वहां अजय, सागर, सुमित, सोनू और गौरव ने जगजीत के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।। भाई रोता हुआ जागरण के बाहर आया। भाई की आवाज सुनकर वे भी जागरण से बाहर आए थे।


इसी दौरान पांचों युवक वहां आए और लविश को पकड़ लिया। अजय ने छुरी से लविश पर कई वार कर दिए। घायल हालत में भाई को सरकारी अस्पताल ले गए, वहां से चिकित्सक ने बरवाला सीएचसी रेफर कर दिया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed