{"_id":"619cd9e57f02ba2a8e76c62d","slug":"youth-dies-after-being-shot-at-a-wedding-ceremony-in-puthi-village-of-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग: शादी समारोह में ढुकाव की रस्म के दौरान चलाई गोली युवक की छाती में लगी, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हर्ष फायरिंग: शादी समारोह में ढुकाव की रस्म के दौरान चलाई गोली युवक की छाती में लगी, मौत
Tue, 23 Nov 2021 05:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बास/हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बास/हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 23 Nov 2021 05:39 PM IST
सार
हरियाणा के हिसार जिले के गांव पुट्ठी में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के कारण एक युवक की जान चली गई। युवक महम से दोस्त की शादी में पुट्ठी गांव गया था। ढुकाव की रस्म के दौरान चलाई गई गोली युवक की छाती में लगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार जिले के बास क्षेत्र के गांव पुट्ठी में देर रात शादी समारोह हर्ष फायरिंग में युवक की जान चली गई। मृतक युवक 30 वर्षीय सोनू रोहतक के महम का रहने वाला था और अपने दोस्तों के साथ शादी में शामिल होने के लिए गया था। रात को ढुकाव की रस्म के दौरान दोस्त द्वारा चलाई हुई गोली सोनू की छाती में लगी, जिससे सोनू की मौत हो गई। बास थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें ः रोहतक में वारदात: तुम ज्यादा अकड़ते हो... कहकर, घर के बाहर गली में बैठे दो लोगों को मारी गोली
मृतक के पिता महम निवासी आजाद सिंह ने बताया कि उसका बेटा सोनू रात को अपने दोस्तों के साथ दोस्त विनय की शादी में शामिल होने के लिए हिसार के गांव पुट्ठी में गया था। इस दौरान महम का सनूप व भिवानी का चांग निवासी नितेश भी सोनू के साथ था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें ः हरियाणा: कृष्ण भक्त आईपीएस भारती अरोड़ा ने दोबारा मांगी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति, गृह मंत्री विज ने सीएम को भेजी फाइल
पुट्ठी गांव में पहुंचने के बाद ढुकाव की रस्म के दौरान वहां पर महम के किशनगढ़ निवासी नरेंद्र ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चला दी। यह गोली सीधी जाकर सोनू की छाती में लगी जिससे वह मौके पर ही गिर गया। इसके बाद आनन-फानन में सोनू को हांसी के अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर सोनू को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर कर रही है।