फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Wife slapped the doctor husband who was eating food in the hotel in Hisar

Hisar: होटल में खाना खा रहे चिकित्सक को पत्नी ने जड़े थप्पड़, कार का शीशा तोड़कर बैग लेजाने का आरोप

Fri, 27 Jan 2023 11:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 27 Jan 2023 11:16 PM IST
सार

आरोप है कि पत्नी कार का शीशा तोड़कर बैग ले गई। बैग में नकदी, सोने की चेन और जरूरी कागजात थे, पुलिस ने महिला चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Wife slapped the doctor husband who was eating food in the hotel in Hisar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के हिसार में अग्रोहा मोड़ के पास होटल में खाना खा रहे चिकित्सक से उसकी पत्नी ने मारपीट की। चिकित्सकों को थप्पड़ जड़ते हुए उसका सामान फेंक दिया और चश्मा तोड़ दिया। इसके बाद होटल के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़ कर बैग ले गई।

विज्ञापन


बैग में 25 हजार रुपये, सोने की चेन और जरूरी कागजात थे। इस संबंध में चिकित्सक ने अग्रोहा पुलिस थाना में चिकित्सक पत्नी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। उधर, पत्नी ने भी दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है। 
विज्ञापन


डॉ. रोहित का कहना है कि वह पंजाब के अबोहर का रहने वाला है। वह फतेहाबाद जिले के गांव बड़ोपल की सीएचसी में एमओ के पद पर तैनात है जबकि उसकी पत्नी मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में कार्यरत है। अग्रोहा मोड़ पर किराये पर मकान ले रखा है, जबकि पत्नी अलग रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार सुबह साढ़े 11 बजे नाश्ता करने के लिए एक होटल पर गया था। इसी दौरान पत्नी होटल में आई और मारपीट की। इसके बाद पत्नी ने ईंट मारकर कार का शीशा तोड़ दिया और बैग ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed