फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two more accused arrested in the case of printing fake notes in Hisar

हिसार: नकली नोट छापने के मामले में दो और आरोपी काबू, प्रिंटर-लैपटॉप बरामद

Wed, 23 Mar 2022 11:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 23 Mar 2022 11:57 PM IST
सार

एसटीएफ टीम ने 5 लाख 14 हजार 400 रुपये के नकली नोट पकड़े थे। तीनों आरोपी जेल भेज दिए गए हैं।

विज्ञापन
Two more accused arrested in the case of printing fake notes in Hisar
नकली नोट के साथ गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो )

विस्तार

हरियाणा के हिसार में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अर्बन एस्टेट एरिया में ठंडी सड़क से देर रात राजस्थान के रहने वाले युवक से 5 लाख 14 हजार 400 रुपये के नकली नोट पकड़ने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से प्रिंटर और लैपटॉप बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी राजस्थान के मुकेश, चाहरवाला निवासी रवि और सातरोड़ वासी अजय को अदालत में पेश किया। जहां से तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस ने मुकेश के रिमांड के दौरान भादरा से प्रिंटर और लैपटॉप बरामद किया है। एक आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।  
विज्ञापन


स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने ठंडी सड़क एरिया से हनुमानगढ़ के किकरालीय गांव निवासी मुकेश को नकली नोटों के साथ पकड़ा था। मुकेश ने बताया था कि वह भादरा से नकली नोट लेकर आया है। तलाशी के दौरान उसके पास से 500, 200 और 100 रुपये की गड़ियां मिली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान मुकेश ने बताया था कि चाहरवाला निवासी रवि, सातरोड निवासी अजय और राहुल की मदद से भादरा में नोट तैयार किए। उसके बाद अब इन्हें हिसार की मार्केट में चलाने की फिराक में था। पूछताछ में सामने आया था कि भादरा में एक फोटो स्टूडियो में प्रिंटर की मदद से नकली नोट छापे थे।

 
अर्बन एस्टेट पुलिस चौकी प्रभारी सिंकदर ने बताया कि आरोपी मुकेश को दो दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान उसकी निशानदेही पर आरोपी चाहरवाला निवासी रवि और सातरोड़ निवासी अजय को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लैपटॉप और प्रिंटर की मदद से नोट छापे गए थे उसे भादरा से बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed