फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two accused arrested with opium in Hisar of Haryana

हिसार: 8 किलो 250 ग्राम अफीम के साथ दो गिरफ्तार, राजस्थान से लेकर आए, हिसार-फतेहाबाद में करनी थी सप्लाई

Tue, 05 Apr 2022 09:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 05 Apr 2022 09:11 PM IST
सार

आरोपी राजस्थान से नशीला पदार्थ लेकर आए थे। आरोपियों को इसकी सप्लाई हिसार-फतेहाबाद में करनी थी। दोनों आरोपियों के खिलाफ सदर थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Two accused arrested with opium in Hisar of Haryana
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा के हिसार में एसटीएफ टीम ने बगला मार्ग पर मंगलवार शाम नशा तस्करी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी राजस्थान के जोधपुर जिले के सहारणों की ढाणी निवासी घेवर राम और रोहिसा कलां निवासी राकेश से 8 किलो 250 ग्राम अफीम बरामद की है।

विज्ञापन


दोनों आरोपियों के खिलाफ सदर थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह हिसार और फतेहाबाद में अफीम सप्लाई करने आए थे। बुधवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन


एसटीएफ इंचार्ज निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम बगला मार्ग पर गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि बगला गांव की तरफ से एक कार आ रही है जिसमें काफी मात्रा में मादक पदार्थ है। शक के आधार पर एक कार की तलाशी ली तो पुलिस को 8 किलो 250 ग्राम अफीम बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार में बैठे दोनों आरोपियों घेवर राम और राकेश से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे पहले भी कई बार नशीले पदार्थ की सप्लाई कर चुके हैं। इस बार राजस्थान से अफीम लेकर आए थे जिसे हिसार और फतेहाबाद एरिया में सप्लाई करना था। निरीक्षक बिजेंद्र ने बताया कि पकड़ी गई अफीम की कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई हैं।


दोनों आरोपियों के खिलाफ सदर थाना में केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम में एएसआई कृष्ण कुमार, एएसआई सन्दीप कुमार, एएसआई अनूप कुमार, मुख्य सिपाही विरेंद्र सिंह, जयबीर सिंह, सिपाही अशोक कुमार और रविंद्र कुमार रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed