फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Thurana Gangs four gangesters caught

थुराना गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार

Mon, 07 Dec 2015 01:31 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Mon, 07 Dec 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
Thurana Gangs four gangesters caught

पुलिस ने मर्डर, हत्या प्रयास, लूट सहित कई संगीन मामलों में शामिल रहे अजीत थुराना गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों पर अलग-अलग थानों में कई कई मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


तीन बदमाश पनिहार चक्क निवासी अजय उर्फ बच्ची, भैणी बादशाहपुर निवासी अजय उर्फ बागड़ी व खारिया निवासी निशान को उकलाना पुलिस टीम ने तथा खरड़ गांव में मर्डर मामले के अभियुक्त थुराना गांव निवासी अंकित उर्फ धक्कू को कैंट चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


चारों बदमाशों को रविवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान इनसे अन्य मामलों के बारे में पूछताछ की जाएगी व हत्या व अन्य वारदातों के प्रयोग किए गए हथियारों की बरामदगी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सतेंद्र कुमार गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि चारों बदमाश वांटेड थे। सदर, सिटी, उकलाना, नारनौंद व अग्रोहा थाना में इन पर कई केस दर्ज हैं।

अजय उर्फ बच्ची की केस हिस्ट्री
पनिहार चक्कर निवासी अजय उर्फ बच्ची पर सात केस दर्ज हैं। इसके पिता डीसी रेट पर पटवारी लगे हुए हैं। ये 2 भाई हैं बड़ा भाई खेतीबाड़ी करता है।

1. भैैणी बादशापुर निवासी सुरेंद्र कुुमार पर जानलेवा हमला करने व आर्म्स एक्ट का उकलाना थाना में 24 नवंबर को केस दर्ज हुआ।
2. सदर थाना में 4 जुलाई 2014 को विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ।
3. सदर थाना हिसार में ही 3 मई 2015 को धारा 323, 341, 506 का केस दर्ज हुआ।
4. शहर थाना में 1 सितंबर 2012 को आईपीसी की धारा 294, 509 का केस
5. सदर थाना में 3 मई 2015 को 285, 34 व 25, 54, 59 शस्त्र अधिनियम के तहत केस।
6. सिविल लाइन थाना में 11 मार्च 2014 को धारा 25, 54, 59 शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज।
7. अग्रोहा थाना में 22 सितंबर 2015 को खेत से घर आ रहे व्यक्ति को गोली मारकर हत्या करने का केस दर्ज।

निशान की केस हिस्ट्री
- निशान अजय उर्फ बच्ची का खास दोस्त है। पिता गांव खारिया में खेतीबाड़ी का काम करते हैं। ये तीन भाई हैं। इस पर जानलेवा हमले करने, चोरी व जान से मारने सहित 6 संगीन धाराओं के केस दर्ज हैं।

1. 24 नवंबर 2015 को आईपीसी की धारा 307,341,34 व 25,54,59 शस्त्र अधिनियम थाना उकलाना में केस दर्ज।  
2. थाना नारनौंद में 7 अक्तूबर 2015 आईपीसी धारा 25, 54, 59 शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज।
3. सदर थाना में हिसार में 16 जून 2013 को धारा 436, 380, 506, 34 के तहत केस दर्ज।
4. सदर थाना हिसार में 31 अक्तूबर 2013 को आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज।
5. सिटी थाना हिसार में  3 फरवरी 2011 को धारा 323, 325, 506, 34 का केस।
6 सदर थाना हिसार में 4 जुलाई 2014 को धारा 307, 506, 285, 34 व  25, 54, 59 शस्त्र अधिनियम के तहत केस।

अजय उर्फ बागड़ी की केस हिस्ट्री
- भैणी बादशाहपुर अजय उर्फ बागड़ी के पिता को-ऑपरेटिव बैंक खरक पूनिया में नौकरी करते हैं। दो भाई व एक बहन हैं। हत्या प्रयास व चोरी सहित दो केस दर्ज हैं।


1. थाना उकलाना में 24 नवंबर 2015 को धारा 307, 341, 34,व 25, 54, 59 शस्त्र अधिनियम के तहत केस।
2. थाना बरवाला में 8 अक्तूबर 2013 को चोरी का केस दर्ज।


अंकित उर्फ धक्कू की केस हिस्ट्री
- थुराना निवासी अंकित उर्फ धक्कू थुराना पर मर्डर सहित 4 संगीन मामले दर्ज हैं। यह पेटवाड़ निवासी संदीप उर्फ बच्ची का खास दोस्त था। बच्ची की इसी साल पानू गैंग के गुर्गों ने कोर्ट परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी थी।

1. सदर थाना हिसार में 16 नवंबर को खरड़ गांव में गोली मारकर हत्या करने का मामला दर्ज।
2. सदर थाना में 3 मई 2015 मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज।
3. सदर थाना में 3 मई 2015 को धारा 285, 34 के तहत केस दर्ज।
4. थाना नारनौंद में 31 मई 2015 को मर्डर का केस दर्ज।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed