{"_id":"587930014f1c1b5724ba81e1","slug":"thief-bride-luteri-dulhan-bride-doge-groom-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख में मिली दो दिन की दुल्हन, जेवर लेकर हुई फुर्र, चार पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक लाख में मिली दो दिन की दुल्हन, जेवर लेकर हुई फुर्र, चार पर केस
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
Updated Sat, 14 Jan 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
bride
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़वाली ढाणी के एक अधेड़ आदमी को बिचौलिये के माध्यम से एक लाख रुपये में दो दिन के लिए दुल्हन मिली। तीसरे दिन दुल्हन जेवर समेत गायब हो गई। मामला चार महीने पुराना है। सिटी थाना पुलिस ने अब शिकायत मिलने पर दुल्हन, बिचौलिये और उसके दो साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
बड़वाली ढाणी के अधेड़ गोपीराम ने मोहल्ले के बाबूलाल से शादी न होने की बात कही थी। बाबूलाल ने उसे शादी कराने का झांसा दिया था और एक लाख रुपये की व्यवस्था करने की बात कही थी। यही नहीं बाबूलाल के साथ राना और रोहतक के पवन सैनी ने बिचौलिये का साथ दिया था। गोपीराम को उनकी बात का यकीन हो गया। बिचौलिये बाबूलाल ने पिछले साल सितंबर महीने में एक लाख रुपये लेने के बाद अपने घर बुलाया। उसने एक युवती को पंजाब के बठिंडा की राधा बताते हुए उसको उसकी दुल्हन बताया। गोपीराम युवती को घर ले गया और युवती को पत्नी को तौर पर रखा। गोपीराम ने युवती को जेवर उपलब्ध कराए। गोपीराम तीसरे दिन सुबह उस समय दंग रह गया। जब पत्नी जेवर समेत गायब मिली। उसने आसपड़ोस और बाबूलाल से पत्नी के बारे में पूछताछ की। मगर कुछ पता न चला। फिर उसने बाबूलाल से साफ शब्दों में कहा कि या तो उसकी पत्नी ढूंढकर लाओ या उसके एक लाख रुपये वापस दो। कुछ दिन टरकाने के बाद बाबूलाल, राना और पवन उसे आंखें दिखाने लगे। गोपीराम ने हारकर सब्जी मंडी चौकी में शिकायत दे दी। चौकी प्रभारी प्रताप सिंह का कहना है कि बाबूलाल, राना, पवन और बठिंडा की राधा के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन