{"_id":"6a883e2b8c8b6f6d2f0647e7","slug":"woman-killed-in-batala-truck-collision-hoshiarpur-news-c-83-1-spkl1007-100268-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: बटाला में ट्रक की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: बटाला में ट्रक की टक्कर से महिला की मौत
Fri, 21 Aug 2026 05:31 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Fri, 21 Aug 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बटाला। फतेहगढ़ चूड़ियां थाना क्षेत्र के गांव बेरियांवाल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा में सवार धन कौर नामक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रक चालक दुर्घटना के बाद मौके से भाग निकला। मृतका के बेटे अवतार सिंह ने पुलिस को बताया। उनकी मां धन कौर अपनी बहनों बलजिंदर कौर और कुलविंदर कौर के साथ फतेहगढ़ चूड़ियां दवाई लेने जा रही थीं। गांव बेरियांवाल के पास उनके ई-रिक्शा को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। धन कौर का सिर ट्रक के पहिये के नीचे आ गया। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई।