{"_id":"571928d44f1c1b8a728b4b49","slug":"sweety-murder-sweety-murder-in-hisar-girl-murder-in-hisar-gun-recovered-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वीटी मर्डर : कमल की निशानदेही पर बंदूक बरामद, भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वीटी मर्डर : कमल की निशानदेही पर बंदूक बरामद, भेजा जेल
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
Updated Fri, 22 Apr 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
बंदूक
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार पुलिस ने स्वीटी गिरधर मर्डर प्रकरण में हत्या आरोपी ढाणी श्यामलाल के कमल को एक दिन के रिमांड के बाद वीरवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मुख्य आरोपी इंदिरा कॉलोनी के सुमित उर्फ काली अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। अदालत ने उसकी सूचना देने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
पुलिस के अनुसार कमल ने बताया कि वे स्वीटी को गोली मारने के बाद बाइक पर सिंधड़ गांव में गए थे। फिर नहर की पटरी के पास रात को सोए थे। वहीं झाड़ियों में हत्या में प्रयुक्त 12 बोर बंदूक और तीन कारतूस छुपा रखे थे। उसके बाद काली उससे अलग हो गया। इसके अलावा दो दिन पहले कुंजलाल गार्डन के विजय उर्फ चोटी को गोली मारकर गंभीर घायल करने के मामले में ढाणी श्यामलाल के संजय को भी एक दिन के रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने मंगलवार को स्वीटी की हत्या के मामले में कमल और उन्हें शरण देने के आरोप में काली के पिता इंदिरा कॉलोनी के कमल और मां बबली देवेंदा को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने तीनों को बुधवार को अदालत में पेश किया था। जहां से इंदिरा कॉलोनी के कमल और उसकी पत्नी बबली को जमानत मिल गई थी। जबकि काली के दोस्त कमल का एक दिन का रिमांड मिला था।
विज्ञापन
डीसी-एसपी से आज मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
स्वीटी गिरधर के हत्या आरोपी काली की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपए की आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी की मांग को लेकर शहर के प्रमुख लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को सुबह 11 बजे लघु सचिवालय पहुंचेगा। प्रतिनिधिमंडल डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे और एसपी अश्विन शैणवी से मिलकर मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपेगा। समाजसेवी गौतम सरदाना ने बताया कि गुुरुवार को जय श्रीराम प्रभात फेरी मंदिर में स्वीटी की स्मृति में शोक सभा हुई, जिसमें शहर के काफी लोगों ने उसे श्रद्धांजलि दी। डीएन सैनी, मास्टर प्रहलाद सिंह, टीनू जैन, रमेश रॉयल, शकुंतला, मृतका के पिता पवन गिरधर समेत काफी लोग शामिल हुए।