फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sweety murder case in Hisar, crime news, protest, hisar

सात घंटे जाम के बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर खुलवाया रोड

Wed, 20 Apr 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Wed, 20 Apr 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
Sweety murder case in Hisar, crime news, protest, hisar
सात घंटे जाम के बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर खुलवाया रोड - फोटो : bureau

स्वीटी गिरधर की हत्या के मुख्य आरोपी सुमित उर्फ काली की गिरफ्तारी न होने पर सात घंटे से क्लॉथ मार्केट चौक पर लगाए गए जाम को पुलिस ने बलपूर्वक खुलवाया। इस दौरान पुलिस की ओर से हल्का बल प्रयोग भी किया गया। मौके से कई महिलाओं सहित कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया। शाम करीब साढे़ छह बजे पुलिस ने रोड को खाली कराते हुए यातायात सामान्य कराया।

विज्ञापन


इंदिरा कॉलोनी, पंजाबी बाग और राजीव नगर के काफी लोग मंगलवार को करीब सवा ग्यारह बजे सिविल अस्पताल पहुंचे। जब मालूम हुआ कि मर्डर का आरोपी काली अभी तक नहीं पकड़ा गया तो गुस्साए लोगों ने क्लॉथ मार्केट चौक पर पहुंच जाम लगा दिया।
विज्ञापन


महिलाओं ने सिविल अस्पताल के मेन गेट के आगे रास्ता जाम कर दिया। क्लॉथ मार्केट चौक पर पुलिस कर्मियों ने जाम कर रहे युवकों को खदेड़ दिया। पांच युवकों को पकड़ कर हिरासत में ले लिया। युवकों के खदेड़े जाने के बाद सिविल अस्पताल के मेन गेट के सामने रोड जाम करने वाली महिलाओं ने क्लॉथ मार्केट चौक पर पहुंचकर रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने जड़ दिया नरेश खुराना को थप्पड़
इस मामले में पुलिस से बातचीत के लिए बनाई गई 11 सदस्यीय कमेटी और डीएसपी जयपाल सिंह के बीच बातचीत हुई। डीएसपी ने कहा कि आप शव उठाकर संस्कार कर दो। हमने हत्या मामले में शामिल चार आरोपियों को पकड़ लिया है।

मुख्य आरोपी काली को जल्द गिरफ्तार कर लेंगे। कमेटी सदस्यों ने कहा कि पुलिस बुधवार दोपहर 12 बजे तक काली को गिरफ्तार करे। डीएसपी जयपाल सिंह और इंस्पेक्टर प्रदीप यादव ने कहा कि आप समय सीमा की शर्त न लगाएं। नरेश खुराना महिलाओं के पास यह बताने गए तो एक बुजुर्ग महिला ने खुराना को छाती में थप्पड़ जड़ दिया।

महिला लेट गई टाटा एस के आगे
रोड जाम के दौरान शुरुआत में एक चालक ने टाटा एस जबर्दस्ती निकालना चाहा तो एक महिला वाहन के सामने लेट गई। उसके बाद काफी युवकों और महिलाओं ने वाहन को वापस मुड़वा दिया। जाम के दौरान प्रदर्शनकारियों की काफी वाहन चालकों के साथ बहस हुई। चालक वाहन निकालने का प्रयास करते तो प्रदर्शनकारी उससे उलझ पड़ते।

स्कूल बस, एंबुलेंस और सेना के वाहन निकलने दिए
जाम के दौरान कई एंबुलेंस, स्कूल बस, वैन और सेना के वाहन वहां आए। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें नहीं रोका। इनके अलावा किसी अन्य वाहन को वहां से नहीं आने-जाने दिया गया। सेक्टर 14 के तरफ से बस अड्डे की तरफ आने वाले दुपहिया चालकों ने सिविल अस्पताल के बीच से वाहन निकाले और ऑटो मार्केट की तरफ ले गए।

नहीं सुनी किसी की बात
समाधान करने के लिए पूर्व मंत्री हरिसिंह सैनी, हरियाणा व्यापार मंडल अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग, डिप्टी मेयर भीम महाजन, पार्षद मास्टर प्रहलाद सिंह, वीरेंद्र बागोरिया, हवा सिंह संघर्ष, कमल हांडा सहित कई अन्य धरनास्थल पर पहुंचे, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने किसी की बात नहीं मानी।

प्रदर्शनकारी मार्केट पहुंचे तो पुलिस ने बरती सख्ती
करीब छह घंटे तक जाम के बाद पुलिस अधीक्षक की ओर से मृतका की मां व दो तीन लोगों को बातचीत के लिए बुलाया गया। इन सभी को पुलिस गाड़ी में बैठकार ले गई। कुछ देर बाद सभी को वापस छोड़ दिया। कुछ मिनट बाद इन लोगों को क्लॉथ मार्केट में एसपी से बातचीत के लिए ले जाया गया।

यहां हरियाणा व्यापार मंडल के अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग सहित अन्य भी पहुंच गए। यहां भी एसपी से बातचीत नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने कहा कि एसपी साहब बस अड्डा चौकी में आ गए हैं, बातचीत के लिए वहां चलो। इस पर महिलाओं ने जाने से इनकार कर दिया।

गुस्साई महिलाएं क्लॉथ मार्केट पहुंचकर दुकानें बंद कराने लगीं। प्रदर्शनकारियों के मार्केट में घुस जाने के बाद पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी। हल्का बल प्रयोग करते हुए रोड जाम पर बैठे लोगों को जबरन उठाना शुरू कर दिया। पुलिस के बल प्रयोग के बाद आधे से ज्यादा प्रदर्शनकारी वहां से गायब हो गए। पुलिस ने मौके से काफी लोगों को गाड़ियों में बैठा लिया। शाम करीब साढे़ छह बजे पुलिस ने रोड को खाली कराते हुए यातायात को सामान्य कर दिया।


काली के मां-बाप सहित चार गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक अश्विन शैणवी ने बताया कि स्वीटी मर्डर मामले में ढाणी श्यामलाल निवासी कमल, इसी कॉलोनी के निवासी संजू उर्फ संजय को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी सुमित उर्फ काली की मां बबली तथा पिता कमल को भी षड़यंत्र रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed