{"_id":"5766f1384f1c1bd54511bc72","slug":"suicide-in-hotel-bank-officer-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर करते थे तंग, बैंक ऑफिसर ने होटल में लगा लिया फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीनियर करते थे तंग, बैंक ऑफिसर ने होटल में लगा लिया फंदा
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Mon, 20 Jun 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
फंदा लगाया
- फोटो : bureau
तीन दिन पहले हांसी (हिसार) से स्थानांतरित होकर आए पंजाब नेशनल बैंक के मार्केटिंग ऑफिसर सुनील कुमार ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह उनका शव कमरे में फांसी पर लटकता मिला। पुलिस को कमरे में 15 पेज का सुइसाइड नोट मिला। सुनील ने अपनी मौत के लिए बैंक के उच्चाधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
हांसी में रहने वाला सुनील (28) पांच साल पहले पीएनबी में बतौर क्लर्क भर्ती हुआ था। दो साल पहले उसे पदोन्नत कर मार्केटिंग ऑफिसर बनाया गया था। पदोन्नति के बाद बैंक प्रबंधन ने उसे हिमाचल प्रदेश भेज दिया था। 16 जून को वह शहर आया था और नीलम-बाटा रोड स्थित होटल महालक्ष्मी के कमरा नंबर 103 में रुका था।
विज्ञापन
रविवार सुबह होटल का वेटर चाय लेकर सुनील के कमरे पर गया। काफी खटखटाने पर और आवाज देने पर भी अंदर से कोई जवाब नहीं आया, तो वेटर ने होटल प्रबंधक को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस को बुलाकर दूसरी चाबी से ताला खोला गया। दरवाजा खोलने पर सुनील का शव बेड पर पंखे से रस्सी के सहारे लटकता मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर कमरे की तलाशी ली। मोबाइल फोन से नंबर लेकर परिजनों से संपर्क कर घटना की सूचना दी गई।