फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Special staff of Hisar Police caught three accused of cheating in the name of getting US visa

हिसार: स्पेशल स्टाफ ने अमेरिका का वीजा लगवाने के नाम पर ठगी करने के तीन आरोपी पकड़े, नाइजीरियन आरोपी गिरफ्त से बाहर 

Tue, 05 Apr 2022 12:19 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 05 Apr 2022 12:19 AM IST
सार

नाइजीरियन नागरिक गूगल पर फर्जी आईडी बनाकर भारतीयों से ठगी करता था। हिसार के स्पेशल स्टाफ ने अमेरिका का वीजा लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपी पकड़े हैं।

विज्ञापन
Special staff of Hisar Police caught three accused of cheating in the name of getting US visa
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेरिका में आयोजित सम्मेलन में भाग लेने के नाम पर भारतीयों से लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में स्पेशल स्टाफ टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ठगी की वारदात को अंजाम एक नाइजीरियन नागरिक दे रहा था। फिलहाल नाइजीरियन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों तुगलकाबाद दिल्ली निवासी तेजपाल, संगम विहार दिल्ली वासी साजिद अंसारी और अखलाख को अदालत में पेश किया। पुलिस ने आरोपी अखलाख को दो दिन के रिमांड पर लिया है बाकी दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। 

विज्ञापन


खाते से नकदी निकालने पर मिलते थे 500 रुपये
स्पेशल स्टाफ टीम के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुखजीत और एसआई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर तुगलकाबाद दिल्ली निवासी तेजपाल को गिरफ्तार किया था। उसके बाद उसे रिमांड पर लेकर बाकी दो आरोपियों साजिद अंसारी और अखलाख को पकड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपी अखलाख ने बताया कि उसने बरेली निवासी नबी के कहने पर एक नाइजीरियन नागरिक के साथ मिलकर लोगों को विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी कर उनसे बैंक खातों मे मंगवाए गए रुपयों को क्रेडिट कार्ड द्वारा निकलवाकर उसे देता था।
विज्ञापन


जिसके बदले में मुझे 500 रुपये मिलते। यह काम मैंने करीब आठ महीने तक किया। इसके बाद नाइजीरियन नागरिक ने चार पांच बैंक खाते खुलवाने और इसके बदले मुझे धोखाधड़ी कर लोगों से मंगवाए गए रुपयों में से बीस प्रतिशत हिस्सेदारी देने की बात कही। जिस पर मैंने तुगलकाबाद दिल्ली में फोटो स्टेट संचालक मेरे साले साजिद अंसारी उर्फ छोटू व तेजपाल के साथ मिलकर किसी अनजान व्यक्ति के नाम से फर्जी पते के आधार कार्ड व पैन कार्ड बनवाकर और उसी फर्जी पते पर करीब छह बैंक खाते खुलवाए और  खाता नंबर नाइजीरिया नागरिक को दे दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश भेजने के नाम पर करने लगा धोखाधड़ी
पूछताछ में बताया कि नाइजीरियन नागरिक द्वारा लोगों को विदेश भेजने व वीजा लगवाने के लुभावने ऑफर देकर उनके साथ धोखाधड़ी कर फर्जी पते पर खुलवाए गए बैंक खातों में रुपये मंगवाने शुरू किए। मैं रुपये क्रेडिट कार्ड से निकालकर नाइजीरियन नागरिक को देता और वह मुझे इसका बीस प्रतिशत हिस्सा देता। जिसमें से मैं चार-चार प्रतिशत हिस्सा तेजपाल व साजिद अंसारी को दे देता। नाइजीरियन नागरिक ने गूगल पर एक फर्जी वेबसाइट बना रखी थी और उस वेबसाइट पर वह नकली कागजात तैयार करता। 


दो लाख रुपये लेने तेजपाल हिसार आया था
मार्च महीने में नाइजीरियन नागरिक ने कहा कि मैंने हरियाणा के हिसार में रहने वाले मोहित नाम के व्यक्ति से 209595 रुपये अमेरिका भेजने के नाम से मांग रखे हैं और मोहित 3000 रुपये  बैंक में डाल देगा और 2 लाख रुपये हिसार में कैश देगा। योजना के अनुसार 31 मार्च को तेजपाल को मोहित से रुपये लेने के लिए हिसार भेजा। जहां पर पुलिस ने आरोपी तेजपाल को पकड़ लिया और उसकी निशानदेही पर बाकी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed