फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Skeleton of Woman found under peanut shells in closed factory in Hisar

Hisar: बंद फैक्टरी में मूंगफली के छिलकों के नीचे मिला महिला का कंकाल, पति पर हत्या का केस दर्ज

Mon, 19 Sep 2022 10:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 19 Sep 2022 10:54 PM IST
सार

पुलिस ने फैक्टरी मालिक की शिकायत पर मृतका के पति बिहार निवासी अनोज कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शक जताया जा रहा है कि अनोज ने अपनी पत्नी करीना की हत्या कर शव छिलकों में दबाया और फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Skeleton of Woman found under peanut shells in closed factory in Hisar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के हिसार में आर्य नगर गांव स्थित मियांवाली कॉलोनी में बंद पड़ी फैक्टरी में रविवार शाम को मूंगफली के छिलकों के नीचे एक महिला का कंकाल मिला। फैक्टरी मालिक ने शव की पहचान करीना के रूप में की है। आरोप है करीना का पति उसकी हत्या करने के बाद शव को छिलकों के नीचे दबा कर फरार हो गया है। आजाद नगर थाना पुलिस ने फैक्टरी मालिक की शिकायत पर मृतका के पति बिहार निवासी अनोज कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में सत्य नगर निवासी शुभम तायल ने बताया कि आर्यनगर गांव स्थित मियांवाली कॉलोनी में फैक्टरी है। उस फैक्टरी में मूंगफली का दाना निकाला जाता है। वहां मजदूर अनोज कुमार निवासी निकासपुर (बिहार) पत्नी करीना और एक छोटे बच्चे के साथ रहता था। करीब ढाई महीने पहले अनोज रात के समय फैक्टरी को ताला लगाकर भाग गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : संदीप बिश्नोई हत्याकांड: नौ साल पहले गैंगस्टर किशोरी की मौत के बाद हिस्ट्रीशीटर संदीप ने संभाला था गिरोह
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब ढाई महीने बाद रविवार को करीब 3 बजे मजदूर राहुल व सुमित मूंगफली के छिलके कट्टों में भरने लगे। इसी दौरान महिला का कंकाल मिला। उन्होंने शक जताया कि अनोज ने अपनी पत्नी करीना की हत्या कर शव छिलकों में दबाया और फरार हो गया। आजाद नगर पुलिस कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed