{"_id":"1f68e2a7ed3c415a38a6d9b1a438f736","slug":"shot-in-the-head-with-the-intention-of-robbing-businessman-rod-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की नीयत से व्यापारी के सिर में मारी रॉड, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट की नीयत से व्यापारी के सिर में मारी रॉड, गंभीर
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
कार्यवाहक आईजी जाधव के ज्वाइनिंग के पहले दिन और उनकी टीम की गश्त के दौरान बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम देकर चुुनौती दी है।
विज्ञापन
बुधवार रात को तीन बदमाशों ने किराना व्यापारी से लूट के दौरान उसके सिर में रॉड मार दी। चोट इतनी जबर्दस्त थी कि व्यापारी का सिर फट गया।
उसे गंभीर हालत में जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। छीना-छपटी के दौरान बदमाशों की लोडेड रिवॉल्वर मौके पर ही गिर गई, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक घायल व्यापारी अभिनेष की मॉडल टाउन एक्सटेंशन में खुराना किराना स्टोर के नाम से दुकान है। रोज की तरह वह अपनी दुकान बंद करके कार से अर्बन इस्टेट स्थित अपने घर अकेले ही जा रहा था।
विज्ञापन
घर के नजदीक कार पार्क करने के बाद बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसके बैग छीनने की कोशिश की। इस दौरान व्यापारी ने एक बदमाश को पकड़ लिया। बाद में दूसरे बदमाश ने पीछे से उसके सिर में जोर से रॉड मार दी। चोट इतनी जबर्दस्त थी कि व्यापारी वहीं गिर गया।
विज्ञापन
खाने-पीने के सामान का छीन ले गए बैग
बताया जा रहा है कि व्यापारी के पास नोटों से भरा बैग था, जो कार में भी रखा था। बदमाश दूसरा बैग, जिसमें खाने-पीने का सामान था, उसे छीनकर ले गए।
इसी दौरान बदमाशों की लोडेड रिवॉल्वर वहीं गिर गई। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायल व्यापारी को जिंदल अस्पताल पहुंचाया।
चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। लोगों से बातचीत की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं लग सका। बदमाशों की धरपकड़ के लिए नाकाबंदी करवाई गई।
आईजी टीम सहित दौरे पर
कार्यवाहक आईजी की ज्वाइनिंग के पहले दिन हुई वारदात से व्यापारियों में भय और रोष व्याप्त हो गया। क्योंकि आईजी की टीम रात को शहर में गश्त कर छापामारी कर रही थी। आईजी भी दौरे पर थे। इस दौरान बदमाशों ने घटना को अंजाम दे दिया।