फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Shoot in hisar

बदमाशों ने शराब ठेकेदार को मारी गोली, गंभीर

Fri, 04 Sep 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Fri, 04 Sep 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन

चार बदमाशों ने बृहस्पतिवार को धांसू और धिकताना में खूब उत्पात मचाया। धिकताना में बदमाशों ने देशी शराब के ठेकेदार को दो गोलियां मार दी।

विज्ञापन


वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। घायल शराब ठेकेदार को हिसार शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी छाती और जांघ में दो गोलियां लगी है। पूरे क्षेत्र में वारदात के बाद दहशत फैल गई। मामले की सूचना किसी ने पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही बरवाला, हिसार सदर पुलिस, सीआईए सहित कई टीमें बदमाशों के पीछे लग गईं। पुलिस ने धांसू गांव में चारों बदमाशों को घेर लिया, जिनमें से एक आरोपी भागने में कामयाब रहा, जबकि तीन बदमाश मौके पर ही पकड़े गए। घायल शराब ठेकेदार की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले की धांसू में वारदात
शराब ठेकेदार कृष्ण के परिजनों ने बताया कि बदमाश चार थे। उन्होंने धांसू शराब ठेके पर नशा किया। वहां उन्होंने लूटपाट की और ठेकेदार कोहली के पास कॉल की।

ठेकेदार ने मामले की सूचना पुलिस को दी तो वे मौके से भाग निकले। सीधे वे धिकताना पहुंचे। वहां पहुंचते ही उन्होंने ठेकेदार कृष्ण यादव के पास कॉल की और कहा कि घर से बाहर निकलो। जैसे ही कृष्ण घर से बाहर निकलने लगा तो दरवाजे पर ही उस पर फायरिंग कर दी।

दो गोलियां कृष्ण को जांघ और छाती में लगी। एक गोली उसके पास से निकल गई। वारदात के बाद रिट्ज गाड़ी लेकर बदमाश मौके से फिर भाग निकले।

तीन घंटे चला ऑपरेशन, दोनों गोलियां निकाली
कृष्ण को शहर के राजगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शाम छह बजे कृष्ण का ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब 9 बजे तक उसका ऑपरेशन चलता रहा। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

वारदात कर फिर धांसू पहुंचे बदमाश, पुलिस ने घेरा
पहले धांसू में वारदात की और फिर धिकताना में बहबलपुर शराब के ठेकेदार कृष्ण यादव को गोली मारने के बाद बदमाश फिर धांसू पहुंच गए।

वहां उन्होंने फिर ठेके पर पहुंचकर उत्पात मचा दिया और शराब मांगी। बताया गया है कि वहां भी बदमाशों ने फायरिंग की। पुलिस की कई टीमें उनके पीछे लगी हुई थीं।

पुलिस टीम ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। बदमाश गाड़ी में सवार होकर भागने लगे। पुलिस ने कुछ ही दूरी पर फिर घेराबंदी की। गाड़ी में से एक युवक उतरकर भागने में कामयाब रहा। तीन युवकों में धांसू गांव के शेखर, काला और एक अन्य को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया।


मामले के बारे में अभी हिरासत में लिए युवकों से पूछताछ की जा रही है। युवकों ने धिकताना में भी शराब ठेकेदार को गोली मारी है। धांसू में भी युवकों ने उत्पात मचाया है। - ललित कुमार, एसएचओ सदर थाना

शराब ठेकेदार और कारिंदे टारगेट पर
बदमाशों के टारगेट पर शराब ठेकेदार और उनके कारिंदे हैं। हाल ही के आंकड़े देखें तो तीन से चार वारदात हिसार और इसके आसपास के क्षेत्र में हो चुकी हैं।

गांव रायपुर में भी करीब डेढ़ महीने पहले बदमाशों ने हमला करने की कोशिश की थी। कारिंदे ने उनकी गन छीन ली। इसके अलावा खरड़ अलीपुर में भी दो महीने पहले शराब ठेके के विवाद में दो युवकों को गाली मारी गई थी, जो घायल हो गए थे। देवा मुकलान में भी पिछले महीने में शराब ठेकेदार पर फायरिंग की गई थी। आजाद नगर में भी शराब ठेकेदार पर हमला किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed