फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sector 14 hisar, loot in gunpoint hisar, Hisar

सेक्टर 14 में गन प्वाइंट पर बदमाशों ने छीनी स्कॉर्पियो गाड़ी

Fri, 10 Mar 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Fri, 10 Mar 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
Sector 14 hisar, loot in gunpoint hisar, Hisar
gunpoint - फोटो : Demo pic

सेक्टर 14 में वीरवार शाम गोबिंद पैलेस के निकट खड़ी स्कॉर्पियो से चालक वाली सीट पर बैठे युवक को बाहर खींचकर दो बदमाशों ने हाथापाई की। फिर वे हथियार के बल पर गाड़ी छीनकर नई अनाज मंडी की तरफ फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

फतेहाबाद के गांव किरढान के देवेंद्र सिंह ने बताया कि उसने नेशनल हाईवे का निर्माण कर रही कंपनी के कार्यालय में अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी लगा रखी है। वह और कंपनी का कंप्यूटर ऑपरेटर मनीष कुमार स्कॉर्पियो लेकर सेक्टर 14 में गोबिंद पैलेस के पास एक फोटोस्टेट की दुकान पर कुछ डॉक्यूमेंट की फोटोस्टेट कॉपी कराने गये थे। वह गाड़ी में बैठा रहा और मनीष डाक्यूमेंट्स की फोटोस्टेट कॉपी कराने के लिए दुकान में चला गया। देवेंद्र ने बताया कि तभी पीछे से आए एक नकाबपोश युवक ने खिड़की खोलकर अचानक उसे चालक वाली सीट से बाहर खींचकर गिरा दिया। वह संभलने लगा तो पीछे से टोपी पहनकर आए दूसरे युवक ने उसे पीछे से जकड़ लिया। इतने में नकाबपोश युवक ने चालक वाली सीट पर बैठ गया। फुर्ती से उसका साथी भी गाड़ी में सवार हो गया और वे गाड़ी नई अनाज मंडी की तरफ दौड़ा ले गए। सूचना मिलने पर सिटी थाना एसएचओ कृष्णलाल व नई अनाज मंडी चौकी प्रभारी अशोक कुमार टीम समेत मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। सिटी थाना पुलिस ने इस बारे में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने शहर में की नाकेबंदी
देवेंद्र ने वारदात के बाद शोर मचाया और मोबाइल फोन से पुलिस के कंट्रोल रूम में संपर्क कर वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने वीटी के माध्यम से थाना, चौकी, पीसीआर, नाकों और राइडर को जानकारी दी। पुलिस ने नाकों पर वाहनों की जांच की, मगर गाड़ी का सुुराग नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed