{"_id":"97dc828ba69c3f40695769f8cd0991f2","slug":"sadalpur-murder-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों की गोली से बचा तो पुलिस के हत्थे चढ़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों की गोली से बचा तो पुलिस के हत्थे चढ़ा
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
Updated Sun, 04 Oct 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सदलपुर में डेयरी कारिंदे की हत्या के बाद शुक्रवार सुबह रोडवेज की दो बसों को जलाने की साजिश गांव के ही सुभाष उर्फ तेलूराम ने रची थी। पुलिस ने उसे छानबीन के बाद शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार वह बीसी केटेगरी का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस घटना को लेकर उससे पूछताछ में लगी है। बस जलाने के मामले में इससे पहले पुलिस ने गांव के ही हनुमान को गिरफ्तार किया था, जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सदलपुर गांव में वीरवार रात को बदमाशों ने दहशत कायम करने के लिए पहले सुभाष उर्फ तेलूराम के घर पर कई फायर किए थे। बाद में उन्होंने विजय की डेयरी पर गोली मारकर कारिंदे विनोद की हत्या कर दी। गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह भाणा रोड पर जाम लगा कर रोडवेज की दो बसों का आग लगा दी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने आगजनी के इस मामले में कई ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले की छानबीन में लगी पुलिस ने शनिवार शाम गांव के सुभाष उर्फ तेलूराम को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बसों को जलाने की साजिश उसी की थी। पुलिस उससे गहनता से पूछताछ कर रही है। रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।