फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Robery 50 lac case

50 लाख की लूट में इस्तेमाल गाड़ी अंबाला से लूटकर लाए थे बदमाश

Fri, 11 Sep 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Fri, 11 Sep 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन

रावलवास खुर्द सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक शाखा में कैश लेकर जा रहे बैंक कर्मियों से 50 लाख की लूट करने वाले बदमाशों ने वारदात में जिस बोलेरो गाड़ी का इस्तेमाल किया था, वह भी लूटी हुई थी।

विज्ञापन


बदमाश इसे अंबाला के बलदेव नगर से लूटकर लाए थे। स्थानीय पुलिस अब इस मामले में अंबाला पुलिस का भी सहयोग ले रही है। हिसार पुलिस ने अंबाला पुलिस से वहां हुई वारदात की घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के लिए कहा है।
विज्ञापन


मधुबन लैब में जाएंगे जांच के लिए फिंगर प्रिंट
पुलिस की फिंगर प्रिंट टीम ने सिरसा से मिली लूट की वारदात में प्रयोग की गई बोलेरो गाड़ी से बदमाशों की अंगुलियों के निशान लिए हैं।

पुलिस ने बताया है कि इनके निशान मधुबन लैब में भेजे जाएंगे। फोरेंसिक लैब से रिपोर्ट मिलने पर बदमाशों की अंगुलियों के निशान के आधार पर उन तक पहुंचने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराज्यीय गैंग है, जल्द होगी गिरफ्तारी : एसपी  
एसपी सतेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया है कि 50 लाख की लूट करने वाले बदमाश अंतरराज्यीय गिरोह के लोग हैं। पुलिस आरोपियों के काफी नजदीक पहुंच चुकी है। जल्द ही इनकी गिरफ्तारी भी होगी। 

यह था मामला
यहां यह बता दें कि सोमवार को रावलवास खुर्द में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में कैश लेकर जा रही गाड़ी से बोलेरो गाड़ी में सवार बदमाशों ने 50 लाख रुपये लूट लिए।


बदमाशों ने सुरक्षा गार्ड पर फायर कर दिया था। गोली सुरक्षा गार्ड की बाजू पर लगी, जिससे वह घायल हो गया। इस बड़ी वारदात को पुलिस अभी तक सुलझा नहीं पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed