फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Reason of Sonali murder is not disclose even after the remand of accused taken for 14 days

Sonali Phogat: 14 दिन के रिमांड के बाद भी नहीं हुआ हत्या की वजह का खुलासा, दोनों आरोपी भेजे जेल

Sun, 11 Sep 2022 02:51 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 11 Sep 2022 02:51 AM IST
सार

रिमांड पूरा होने के बाद पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया। बाद में फिर दो दिन के रिमांड पर लिया। अब अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। 14 दिन के रिमांड के दौरान पुलिस मौत के कारणों का खुलासा नहीं कर पाई है। 

विज्ञापन
Reason of Sonali murder is not disclose even after the remand of accused taken for 14 days
Sonali Phogat - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत मामले में गोवा पुलिस ने दो दिन के रिमांड के बाद दोनों आरोपियों सुधीर सांगवान और सुखविंद्र को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गोवा पुलिस अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं कर पाई है। एक सितंबर से मामले की जांच डीएसपी जिबवा दलबी कर रहे हैं। मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग को लेकर रविवार को जाट धर्मशाला में सर्व जातीय सर्व खाप महापंचायत होगी।

विज्ञापन


गोवा पुलिस नहीं कर रही खुलासा 
सोनाली फोगाट मौत मामले में गोवा पुलिस ने सुधीर सांगवान और सुखविंद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस ने 27 अगस्त को दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर 10 दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान गोवा पुलिस की दो सदस्यीय टीम हरियाणा आई थी।
विज्ञापन


रिमांड पूरा होने के बाद पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया। बाद में फिर दो दिन के रिमांड पर लिया। अब अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। 14 दिन के रिमांड के दौरान गोवा पुलिस सोनाली की मौत के कारणों का खुलासा नहीं कर पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज लेंगे फैसला 
सोनाली फोगाट के भाई वतन ढाका का कहना है मौत मामले की सीबीआई जांच को लेकर रविवार सुबह 10 बजे जाट धर्मशाला में सर्व जातीय सर्व खाप महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। महापंचायत में खापों के प्रतिनिधि जुटेंगे। उनका कहना है महापंचायत में जो फैसला लिया जाएगा वो परिवार को मंजूर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed