फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rape with 8 years old girl, in Dera by Baba, crime news, Hisar

खेलते-खेलते डेरे में पहुंची बच्ची से बाबा ने किया दुष्कर्म

Fri, 05 Aug 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Fri, 05 Aug 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Rape with 8 years old girl, in Dera by Baba, crime news, Hisar
rape

क्षेत्र के एक गांव में डेरा संचालक द्वारा आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में बच्ची की मां की शिकायत पर बाबा राजू नाथ डेरा के संचालक बाबा फूलनाथ के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश आरंभ कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बच्ची की मां ने बताया कि उसकी बेटी घर के समीप पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलतेे-खेलते बच्चे डेरे में जा पहुंचे। डेरे में पहुंचने पर बाबा फूलनाथ ने अन्य बच्चों को बाहर भेज दिया, जबकि उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन


पीड़िता की मां का कहना है कि बच्ची ने घर आकर उसे आपबीती सुनाई। इसके बाद जब परिजन एकत्रित होकर बाबा फूलनाथ के पास गए तो वह माफी मांगने लगा और कहा कि मुझसे गलती हो गई, मुझे माफ कर दो। वहीं इस संबंध में डीएसपी नरेंद्र कादियान ने बताया कि बाबा की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार को छापामार कार्रवाई भी की गई थी, लेकिन बाबा पहले ही वहां से भाग चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
वहीं क्षेत्र के एक अन्य गांव में भी एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में सदर पुलिस ने गांव के ही मनोज नामक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया था कि 31 जुलाई की शाम को वह घर पर अकेली थी, इस दौरान मनोज उसके घर में घुस आया।


इस दौरान मनोज ने उसके साथ जबरदस्ती की व उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इसके अलावा  मनोज ने उस पर हमला कर घायल भी कर दिया व किसी को बताने पर जान से मारने  की धमकी देकर चला गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed