{"_id":"580910cd4f1c1b716b7054e7","slug":"rape-rape-in-hisar-basis-on-video-crime-news-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर बार-बार किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर बार-बार किया रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Fri, 21 Oct 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाया गया। इसके बाद वायरल करने का डर दिखाकर बार-बार रेप किया गया। पुलिस ने शहर के चार होटल संचालकों, होटल मालिक के कुछ कारिंदों, सरकारी अस्पताल के एक कर्मचारी और दो महिलाओं के खिलाफ गैंगरेप, कुकर्म, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और आपराधिक षड्यंत्र रचने का केस दर्ज किया है। वीरवार को शहर के दो होटलों में छापा मारा।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़िता के वीरवार के बयान न्यायिक दंडाधिकारी इंदु बाला की अदालत में दर्ज कराए। 21 वर्षीय लड़की ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि मीरा और शोभा नामक महिलाओं से उसकी जान-पहचान थी। वे दोनों उसे पहले बागवां होटल में ले गई। वहां होटल मालिक ने कमरे में ले जाकर उसके साथ गलत काम किया था।
विज्ञापन
उसने उसे मारा-पीटा और उसकी छाती पर सिगरेट लगाई थी। वहां होटल के दो अन्य कर्मचारियों ने भी उसके साथ गलत काम किया था और मीरा और शोभा ने गुप्त तरीके से वीडियो बनाई थी। उसी वीडियो के आधार पर वे उसे ब्लैकमेल करती रहीं।
विज्ञापन
वे कई बार उसे बागवां होटल में ले गई थीं। वे उसे कई अन्य जगहों पर होटलों में ले जाती थीं, जिनमें से एक कार्तिक होटल है। कार्तिक होटल के मालिक ने कई बार उसके साथ गलत काम किया। होटल मालिक उसे बाथरूम में ले जाकर अत्यंत घिनौनी अश्लील हरकत करता था।
महिलाएं लगातार करवाती रहीं गलत काम
युवती ने शिकायत में बताया कि दोनों महिलाएं उसे होटल सम्राट में भी ले जाती थीं। वहां जो लोग उसके साथ गलत काम करते थे। उसे मीरा और शोभा बुलाती थीं। एक बार वहां एक बूढ़ा आदमी था, जिसने दूूध में दो गोलियां खाकर उसके साथ गलत काम किया था।
इतना ही नहीं दोनों महिलाएं उसे सिविल अस्पताल के ऑफिस में ले गई थीं। वहां एक कर्मचारी ने उसके साथ गलत काम किया था, उसे वह पहचान सकती है। दोनों महिलाएं कचहरी के सामने के एक होटल में कई बार ले गई थीं।
12 क्वार्टर की एक महिला के घर ले जाती थीं। वहां तीनों बार अलग-अलग आदमी थे, जिन्हें वह पहचान सकती हैं। इसके अलावा दोनों महिला उसे एक सरदार के पास ले गई थीं। उसने चार-पांच बार उससे दुष्कर्म किया था।
दोनों महिलाओं ने सरदार से मोटी रकम ली थी और उसे 10-20 रुपये दिए जाते थे। महिला थाना प्रभारी सरोज बाला ने बताया कि इस बारे में गैंगरेप समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर पीड़िता की मेडिकल जांच सरकारी अस्पताल में कराई है।
पीड़िता की बहन से भी हुआ था गैंगरेप
महिला थाना पुलिस 21 साल की पीड़िता की 16 वर्षीय बहन की शिकायत पर नौ दिन पहले गैंगरेप का केस दर्ज कर चुकी है। लड़की ने पुलिस को शिकायत देकर कहा था कि मीरा और शोभा ने आठ अगस्त को उसे उनके परिचित मिथलेश के साथ सूर्य नगर में भेजा था।
वहां मिथलेश और उसके एक दोस्त ने उसके साथ बुरा काम किया था। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर सूर्य नगर के मिथलेश और विवेक नगर निवासी जूता व्यापारी हंसराज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
यह बोली पुलिस
रेप मामले में महिला मीरा, शोभा, होटल बागवां, कार्तिक, सम्राट और एक अन्य होटल संचालक सहित कई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस छापामारी कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर ही है।
- सरोज बाला, एसएचओ महिला थाना हिसार