फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   rape hsiar, Arya samaj market hisar, Hisar

गैंगरेप मामले में जूता व्यापारी के समर्थन में बाजार बंद, हकीकत पता चली तो खोला

Thu, 13 Oct 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Thu, 13 Oct 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
rape hsiar, Arya samaj market hisar, Hisar
crime - फोटो : Bureau

मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग लड़की से गैंगरेप रेप मामले के अभियुक्त जूता व्यापारी का पक्ष लेने वाले आर्य समाज बाजार के व्यापारियों तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जब सच्चाई का पता चला तो उनके पैरों से जमीन खिसक गई। आर्य समाज बाजार के व्यापारियों ने अभियुक्त जूता व्यापारी को निर्दोष बताते हुए उसके समर्थन में रोष स्वरूप बाजार बंद कर दिया। जब व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल डीएसपी के सामने अपना पक्ष रखने महिला थाना पहुंचा तो उन्हें वहां सच्चाई का पता चला। इसके बाद वे उलटे पांव लौट आए। प्रतिनिधिमंडल जिस आरोपी व्यापारी को निर्दोष बताते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़ा कर रहा था, उसी के सामने आरोपी व्यापारी ने अपनी गलती स्वीकारी और युवती से तीन-चार बार उसके कपड़े उतार कर अश्लील हरकतें करने की बात कही। इतना सुनने के बाद जो व्यापारी रोड जाम और बड़े स्तर पर आंदोलन करने की चेतावनी दे रहे थे, उन्होंने चुपचाप बाजार खोल लिया।

विज्ञापन


पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी
बुधवार सुबह आर्य समाज मार्केट के दुकानदारों व विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने दुकानें बंद करवाकर रोष जताया और पुलिस पर नाइंसाफी करने का आरोप लगाया। इन नेताओं ने मार्केट बंद करवाकर पुलिस के खिलाफ काफी देर नारेबाजी की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने दुकानदार हंसराज को नहीं छोड़ा तो वे रोड जाम करके अपना विरोध जताएंगे। मौके पर पहुंचे एसएचओ सुरेंद्र कुमार ने भी इन अगुवाई करने वाले नेताओं व दुकानदारों को समझाया लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन


डीएसपी के सामने आरोपी से करवाया रू-ब-रू
डीएसपी जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में महिला थाना पहुंचे व्यापारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिमंडल को जूता व्यापारी हंसराज से रू-ब-रू करवाया गया। हंसराज ने अपनी गलती स्वीकार की। उसने बताया कि वह उक्त नाबालिग युवती को पिछले 6-7 महीनों से जानता है और एक-दो बार उसे अपने घर भी लेकर गया था। साथ ही उसने यह बात कही कि उसने नाबालिग से दुष्कर्म नहीं किया बल्कि अपने घर में ले जाकर उसके कपड़े उतारकर उससे अश्लील हरकतें की थी। यह सुनने के बाद प्रतिनिधिमंडल में शामिल व्यापारी व राजनेता बगलें झांकने लगे और वापस लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला
महिला थाना ने एक नाबालिग मंदबुद्धि लड़की की शिकायत पर दो महिलाओं समेत करीब पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जूता व्यापारी को पूछताछ के लिए लाई और पीड़िता के सामने उसे खड़ा किया गया, तो उसने आरोपी को पहचान लिया। पुलिस ने हंसराज व मिथलेश को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

जूता व्यापारी भेजा जेल
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी जूता व्यापारी हंसराज तथा मिथलेश को अदालत में पेश किया, जहां से मिथलेश को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है और जूता व्यापारी हंसराज को जेल भेज दिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस रेप के मामले में अन्य आरोपी महिला मीरा व शोभा के बारे में पूछताछ करेगी।



दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। हंसराज को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मिथलेश दो दिन के रिमांड पर है। दो महिलाओं सहित अन्य की तलाश जारी है।
- जितेंद्र कुमार, डीएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed