फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rape case in hisar

दो थानों के सीमा विवाद में उलझा रेप मामला

Fri, 11 Sep 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Fri, 11 Sep 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन

रेल में सफर कर हिसार पहुंची बिहार की महिला के साथ रेप और उसके बच्चे के अपहरण मामले में पुलिस अभी भी सीमा विवाद में उलझी हुई है। पीड़िता के साथ हुई वारदात को सिटी थाना पुलिस जीआरपी का मामला बता रही है तो जीआरपी सिटी थाना का मामला बता रहा है।

विज्ञापन


सिटी थाना पुलिस ने बुधवार देर रात को जीरो एफआईआर दर्ज कर जीआरपी थाना में भेज दी। सुबह जब जीआरपी थाना पुलिस ने महिला के बयान लिए तो महिला ने वारदात शहर के क्षेत्र की बताई। इतना ही नहीं जीआरपी पुलिस ने सिटी पुलिस की खामी भी उजागर की है। जीआरपी का कहना है कि सिटी पुलिस ने दो दिन से उसका मेडिकल तक भी नहीं करवाया।
विज्ञापन


जीआरपी स्टाफ ने किए बयान दर्ज
जीआरपी थाना की एएसआई ऊषा का कहना है कि पीड़िता ने जो बयान दिए हैं, उसने साफ बताया है कि उसके साथ वारदात शहर में किसी स्थान पर एक कमरे में हुई थी।

दो लड़कियां व एक महिला उसको खाना खिलाने के लिए ले गईं, जहां उस कमरे में उन्होंने उसे खाना खिलाया और बच्चे को गोद में लिया। खाना खाने के बाद जब उसने अपना बच्चा वापस मांगा तो उन्होंने उसे कहा कि तुम बच्चे का क्या करोगी और उसे वहां से भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के बारे में उसे जानकारी नहीं थी। उसने अपने बच्चे की खूब तलाश की, पूरा रात वह इधर उधर दौड़ती रही। एएसआई का कहना है कि वैसे तो साफ है वारदात स्थल सिटी एरिया का है। यहां यह बता दें कि बुधवार तक सिटी पुलिस इस मामले में पूछताछ करने के लिए जुटी हुई थी। अब सिटी पुलिस ने दुराचार व अपहरण का मामला दर्ज कर जीरो एफआईआर जीआरपी थाने भेज दी।

साईक्लोजिस्ट करेगा काउंसिलिंग
जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद जब जीआरपी थाना पुलिस की महिला स्टाफ सिविल अस्पताल में पीड़िता के बयान लेने पहुंची।

सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक जीआरपी बयान दर्ज करती रही। महिला डरी और सहमी हुई थी। एएसआई ऊषा ने महिला की अपने स्तर पर काउंसिलिंग की और उसे विश्वास में लेकर कि पुलिस आपके साथ है, पूछताछ कर बयान दर्ज करने शुरू किए। महिला ने कई दिल दहला देने वाले राज खोले। पुलिस ने डॉक्टर से पीड़िता की काउंसिलिंग करवाने की बात कही है।

पीड़िता ने किया मेडिकल से इंकार
एएसआई ने बताया है कि पीड़िता ने मेडिकल से साफ इंकार कर दिया है। मेडिकल के लिए डॉक्टरों का एक बोर्ड बनाया गया था। जब बोर्ड महिला का मेडिकल करने लगा तो उसने मेडिकल करवाने से साफ इंकार कर दिया।


सिटी पुलिस की जीरो एफआईआर हमें मिल गई है, वैसे तो मामला सिटी थाने का बनता है। फिर भी जीआरपी ने बयान दर्ज कर लिए हैं। महिला ने मेडिकल से इंकार कर दिया है। उच्च अधिकारियों ने आदेश दिए हैं। शुक्रवार को पीड़िता के जज के समक्ष 164 के बयान दर्ज करवाए जाएंगे। पीड़िता खुद जज के समक्ष सच बताएगी, पूरी तस्वीर वहां साफ हो जाएगी। - ऊषा, एएसआई जीआरपी हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed