फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rape Attempt by shopkeeper

दुकान पर सामान लेने आई बच्ची से अश्लील हरकत

Mon, 15 Feb 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Mon, 15 Feb 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
Rape Attempt by shopkeeper

शहर के एक मोहल्ले में पांच दिन पहले एक दुकानदार ने अदरक लेने आई आठ साल की एक बच्ची को दबोच लिया और उसके साथ अश्लील हरकत की। यही नहीं आरोपी ने लड़की के पिता पर मामला पंचायती स्तर पर सुलझाने का दबाव बनाए रखा। आखिरकार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी आठ साल की बेटी पड़ोस की दुकान पर शाम साढे़ सात बजे अदरक लेने गई थी। दुकानदार सतीश मोबाइल गैलरी चलाता है और सब्जी भी बेचता है। काफी देर तक बच्ची न लौटी तो उसे चिंता सताने लगी।
विज्ञापन


वह दुकान के आगे आया और उसने अपनी लड़की के बारे में दुकानदार खरकपूनिया निवासी सतीश से पूछा। दुकानदार ने तब वहां बच्ची न होने की बात कही। इससे पहले बच्ची के पिता को आरोपी दुकानदार पर शक हुआ। बाद में उसने अंदर जाकर देखा तो दुकान में दूसरी तरफ बच्ची सहमी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कुछ बोल नहीं पा रही थी। पिता बच्ची को घर ले गया। तब मां ने पूछताछ की तो बच्ची ने दुकानदार सतीश की अश्लील हरकत के बारे में बताया। फिर दुकानदार ने लड़की के पिता पर पंचायती स्तर पर मामला सुलझाने का दबाव डाला और उसे चुप रहने की धमकी दी।


बच्ची के पिता ने रविवार को इसकी सूचना महिला थाना प्रभारी डॉ. नन्ही देवी को दी। बाद में पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और दुकानदार सतीश के बारे में पूछताछ की। उसकी दुकान बंद थी। वह फरार है। पुलिस ने नामजद दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed