फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rape Attempt by father in law

ससुर पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Mon, 15 Feb 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Mon, 15 Feb 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Rape Attempt by father in law

सेक्टर-13 में ब्याह कर आई नवविवाहिता ने ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि उसे दहेज के लिए भी प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने पति, ससुर और सास के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास, छेड़छाड़ सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार युवती ने बताया कि उसकी शादी कुछ अर्सा पहले सेक्टर-13 के युवक के साथ हुई थी। उसके माता-पिता ने उसकी शादी धूमधाम से की है। बावजूद इसके उसके ससुरालीजन दहेज से संतुष्ट नहीं हुए। पति अंदरूनी तौर पर कमजोर है।
विज्ञापन


ससुर उससे यह कहकर छेड़छाड़ करने लगा कि वंश चलाना है। हद तब हो गई, जब ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। वह किसी तरह उसके चंगुल से छूट पाई और परिजनों को आपबीती बताई। युवती का आरोप है कि पति, ससुर और सास एकराय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुर की हरकत उन्हें बताने पर वे दोनों उल्टा उसे डांटने लगे। परिजनों के शिकायत करने के बावजूद उनकी हरकतें जारी रहीं। सिविल लाइन पुलिस ने इस संबंध में दुष्कर्म के प्रयास, अमानत में खयानत, छेड़छाड़, धोखाधड़ी, दहेज प्रताड़ना, बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।


जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सरोज बाला ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पूरे मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed