{"_id":"588654b94f1c1b5c02cf47e8","slug":"rampal-hisar-murder-case-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपाल पर हत्या मामले में सात पुलिस वालों और डॉक्टरों ने दी गवाही","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामपाल पर हत्या मामले में सात पुलिस वालों और डॉक्टरों ने दी गवाही
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Tue, 24 Jan 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
satlok aasram
बरवाला के सतलोक आश्रम प्रकरण में हत्या के मुकदमा नंबर 430 में सोमवार को आरोपी रामपाल और 12 अन्य आरोपियों की पेशी हुई। सेंट्रल जेल वन में लगी एडीजे अजय पराशर की कोर्ट में आरोपी रामपाल की पेेशी वीसी के जरिए हुई और बाकी आरोपी पेश हुए। सेंट्रल जेल वन में हत्या के मुकदमा नंबर 430 में सुनवाई हुई। सोमवार को दो डॉक्टरों, एक डीडीपीओ और चार पुलिस वालों ने रामपाल के खिलाफ गवाही दी। गवाह दो डॉक्टरों और डीडीपीओ के बयान दर्ज हुए और फिर जिरह हुई। इसके अलावा चार पुलिस वालों के सिर्फ बयान दर्ज हो सके। उनकी जिरह नहीं हो पाई। इनमें एसआई राजपाल, हवलदार सुरेश व नरेंद्र कुमार और एक सिपाही शामिल हैं।
विज्ञापन
जेल के आसपास दिखे समर्थक
बरवाला के सतलोक आश्रम प्रकरण में हत्या के मुकदमा में पेशी के चलते आरोपी रामपाल के समर्थक सोमवार को सेंट्रल जेल वन के आसपास दिखे। पुलिस कर्मियों ने समर्थकों को वहां टिकने नहीं दिया। इसके अलावा राजगढ़ रोड नाका, कैमरी रोड नाका, बैंक कॉलोनी, कृष्णा नगर, जयदेव नगर और कैंप चौक के पास समर्थक देखे गए। पुलिस ने रामपाल की पेशी को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त कर रखे थे। बस अड्डे और रेलवे स्टेशन के आसपास भी पुलिस कर्मी तैनात किए थे।
विज्ञापन