फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Prostitution busted under the guise of spa center in Hisar of Haryana

स्पा सेंटर में देह व्यापार: पुलिस ने मारा छापा, दिल्ली से लाई गई युवतियां, मैनेजर काबू, संचालक गैलरी से कूद भागा

Mon, 07 Mar 2022 10:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 07 Mar 2022 10:43 PM IST
सार

देह व्यापार का धंधा स्पा की आड़ में दिल्ली से युवतियां लाकर चला रहे थे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Prostitution busted under the guise of spa center in Hisar of Haryana
स्पा सेंटर के बाहर मौजूद डीएसपी अशोक कुमार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के हिसार के अर्बन एस्टेट क्षेत्र में एक स्पा सेंटर पर दोपहर बाद डीएसपी अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार के धंधे का भंड़ाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से स्पा सेंटर के मैनेजर अरुण कुमार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि संचालक मिगनीखेड़ा निवासी सोने गैलरी से कूदकर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिल रही थी कि अर्बन एस्टेट एरिया में क्लासिक स्पा सेंटर चल रहा है। यहां पर सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा होता है। इसके बाद पुलिस ने एचसी राजीव कुमार को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा। उसे एक हजार रुपये दिए। राजीव स्पा सेंटर में गया।
विज्ञापन


वहां पर काउंटर पर मैनेजर अरुण कुमार बैठा हुआ था। मैनेजर से बातचीत की और उसे डीएसपी द्वारा हस्ताक्षर किए गए पांच-पांच सौ के दो नोट दे दिए। उसके बाद उसने रुपये गल्ले में रख लिए और राजीव को कैबिन में ले गया। वहां पर एक लड़की को बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान राजीव ने पुलिस टीम को जानकारी दी। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर सरोज बाला और उसकी टीम मौके पर पहुंची और अरुण को मौके पर पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि स्पा सेंटर चलाने वाले दिल्ली से युवतियां लेकर आते हैं और उनसे देह व्यापार करवाते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed