फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Patel nagar hisar, attemp to murder hisar, Hisar

युवती पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास

Thu, 10 Nov 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Thu, 10 Nov 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Patel nagar hisar, attemp to murder hisar, Hisar
muslim in jail - फोटो : muslim in jail

सब्जी खरीदने के लिए घर से निकली युवती पर तीन-चार लड़कों ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। दुकानदारों ने युवती पर पानी डालकर उसे बचाया। लोगों ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


पटेल नगर निवासी देवानंद की बेटी (32) रचना अपने मायके आई थी। पहले यह परिवार सिरसा रहता था। करीब एक साल पहले यह देवानंद का परिवार यहां रहने लगा था। रचना अपनी बहन और छोटे बच्चे को गोदी में लेकर मंडी में सब्जी खरीदने के लिए निकली थी।  सब्जी मंडी के पास तीन युवकों ने रचना पर पेट्रोल डालकर उसे जलाने का प्रयास किया। पेट्रोल में आग लगाते ही मौके पर मौजूद सब्जी मंडी के दुकानदारों ने रचना पर कंबल-बोरी डालकर आग को बुझाया। आग से रचना का शॉल और सूट जल गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


पुलिस को फोन कर मौके पर बुलाकर आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। पीएलए चौकी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। देर रात तक लड़की को जलाने के प्रयास के कारणों की जानकारी ले रही थी। मुख्य आरोपी पटेल नगर का निवासी है। सूत्रों के अनुसार बाद में मुख्य आरोपी के पिता को पटेल नगर में बुलाया गया। आरोपी लड़के को पुुलिस के हवाले करने के लिए कहा गया। मुख्य आरोपी को भी पुलिस ने चौकी में बुला लिया। पीएलए चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed