फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nepali man brutally murdered in Hisar of Haryana

हरियाणा : हिसार में नेपाली व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, ढाबे में चारपाई पर पड़ा मिला शव

Thu, 11 Feb 2021 01:48 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 11 Feb 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Nepali man brutally murdered in Hisar of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिसार के तोशाम रोड पर स्थित पुलिस नाके से चंद कदमों की दूरी पर नेपाल निवासी 43 वर्षीय रामू के चेहरे पर नुकीले हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। रामू का शव बुधवार दोपहर को तोशाम रोड पर स्थित चिकनहट नाम के एक ढाबे में चारपाई पर पड़ा मिला। रामू इस ढाबे में काम करता था।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस व सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवाया। मामले में पुलिस ने मृतक रामू के भाई बाबूराम के बयान पर उत्तराखंड निवासी राकेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रामू करीब 35 वर्ष पहले नेपाल से भारत आया था। रामू के भाई बाबूराम ने बताया कि रामू तोशाम रोड पर स्थित सड़क किनारे बने चिकन ढाबे में कारिंदा था। रामू के साथ इस ढाबे पर उत्तराखंड निवासी राकेश काम करता था। बाबूराम ने बताया कि राकेश और रामू दोनों ढाबे पर ही सोया करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबूराम ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे ढाबा मालिक तलवंडी राणा निवासी दीपक ने उसे फोन कर सूचना दी कि रामू की हत्या हो गई है। उसने बताया कि रामू और राकेश का कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। इस बारे में रामू ने उसे बताया था। झगड़े के बाद से राकेश उससे रंजिश रखने लगा। 

बाबूराम ने आरोप लगाया कि राकेश ने ही रामू के चेहरे व गर्दन पर नुकीली चीज से वार कर उसकी हत्या की है। वारदात के बाद से राकेश फरार हैं। मामले में पुलिस ने बाबूराम की शिकायत पर राकेश के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

एक माह पूर्व ही लगी थी यहां नौकरी
बाबूराम ने बताया कि वह नेपाल के गुलमी जिला के पेगा गांव का रहने वाला है। रामू कई वर्ष से हिसार में ही रह रहा था और करीब एक माह पूर्व ही इस जगह नौकरी लगी थी। उसने बताया कि रामू की पत्नी दिल्ली में हाउसकीपर का काम करती है। करीब 17 वर्षीय बेटा गुरुग्राम में और करीब 14 वर्षीय बेटी नेपाल में ही है।

मामले में खुलकर बोलने से कतरा रही पुलिस
फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी खुलकर नहीं बोल रही। रामू को चारपाई पर मृत अवस्था में सबसे पहले किसने देखा और पुलिस को सूचना किसने दी, इस बारे में कुछ नहीं बताया जा रहा। ढाबा मालिक दीपक के पिता से जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने भी इस बारे में बात करने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि वह हरियाणा पुलिस में हवलदार हैं। वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की जांच के बारे में भी पुलिस ने कुछ कहने से परहेज किया।

फिलहाल जांच चल रही है, मैं अभी अस्पताल में बिजी हूं। - इंस्पेक्टर बलवंत, सिविल लाइन थाना प्रभारी, हिसार।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed