फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   nagar nigam, cbi, death-birth, hisar

नगर निगम पहुंची सीबीआई डेथ-बर्थ का रिकॉर्ड मांगा

Fri, 29 Jul 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार Updated Fri, 29 Jul 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam, cbi, death-birth, hisar
border - फोटो : Amar Ujala
जिंदा पति का डेथ सर्टिफिकेट बनवाकर बीमा क्लेम लेकर भागी पत्नी राजबाला को गिरफ्तार करने के मामले में पुलिस ने पार्षद नरेंद्र शर्मा को सुबह 5 बजे घर से उठा लिया। पार्षद को वे हांसी सहित कई स्थानों पर छापेमारी के लिए साथ ले गई। आरोप यह भी है कि पुलिस ने कहा कि राजबाला नहीं मिलती तो पीओ घोषित हो जाएगी। फिर गाज पार्षद पर गिरेगी। वहीं पार्षद ने पुलिस के उठाए जाने के बाद मेयर व अन्य पार्षदों को कॉल कर दी। पार्षदों के दबाव में आकर पुलिस ने उन्हें बाद में छोड़ दिया।
विज्ञापन



फिर नरेंद्र शर्मा मेयर व पार्षदों को साथ लेकर पहुंचे एसपी व डीसी के पास
पार्षद नरेंद्र शर्मा ने मेयर शकुंतला राजलीवाला के पास कॉल की। मेयर छुट्टी पर होने के बावजूद कुछ पार्षदों को साथ लेकर डीसी व एसपी कार्यालय में पहुंची। दोनों अधिकारियों से बात की और कहा कि पुलिस पार्षद पर अनावश्यक दबाव बना रही है। पुलिस जांच करे।  
विज्ञापन


 पार्षद बोले जब श्मशान भूमि की पर्ची, लकड़ियों की पर्ची तक ले आए तो हम क्या करें
डीसी ने पार्षदों को कहा कि आप लोग वेरीफिकेशन ठीक से करो। इस पर पार्षदों ने कहा साहब अगर कोई श्मशान भूमि, लकड़ियों की पर्ची तक ले आये तो हम क्या करें। एनएनएम व आंगनबाड़ी वर्कर ने वेरीफिकेशन कैसे की जांच वहां से होनी चाहिए। पार्षद ने तो इन्हीं के आधार पर वेरीफिकेशन की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed