{"_id":"58792d5a4f1c1b8327ba9db6","slug":"murder-murder-in-hisar-hisar-murder-hisar-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर युवती की चाकुओं से गोद कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर युवती की चाकुओं से गोद कर हत्या
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
Updated Sat, 14 Jan 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
knife
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिसार। देर रात तीन युवकों ने एक युवती की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। दुस्साहसिक घटना में युवकों ने युवती के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। मोहल्ले के लोगों के एकत्र होने पर युवक मौके से फरार हो गए। वहीं घटना की जानकारी होने पर पुलिस के आला अधिकारी और सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस के अनुसार बारह क्वार्टर निवासी 22 वर्षीय एक युवती पर शुक्रवार रात तीन युवकों ने घर में घुसकर चाकुओं से हमला कर दिया। युवकों ने युवती को चाकुओं से बुरी तरह गोद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र होने लगे तो युवक मौके से फरार हो गए। सूचना पर डीएसपी जितेंद्र और सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। घटना को अंजाम देकर भागने वाले युवकों को गिरफ्तार करने का प्रयास भी तेज कर दिया गया। बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल युवती ने कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन