फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   murder, murder in hisar, hisar murder, carpentar murder in hisar, hisar, haryana

12 क्वार्टर एरिया में अपराधी बेखौफ, अब कारपेंटर की हत्या

Fri, 22 Apr 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार Updated Fri, 22 Apr 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
murder, murder in hisar, hisar murder, carpentar murder in hisar, hisar, haryana
बारह क्वार्टर में हुए मर्डर मामले में सिविल अस्पताल में कार्रवाई करते पुलिस कर्मी - फोटो : buraeau
हिसार शहर के 12 क्वार्टर एरिया में क्राइम कंट्रोल करना पुलिस के लिए चैलेंज से कम नहीं है। अब वहां के महर्षि नगर में तीन लोगों ने कारपेंटर 46 वर्षीय रोहताश यादव की हैंडपंप की हत्थी और डंडे से हमला कर हत्या कर दी। दोनों पक्षों में किसी छोटी बात को लेकर दस दिन पहले झगड़ा हुआ था, उसी को लेकर वारदात हुई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कारपेंटर रोहताश बुधवार दोपहर तीन बजे घर में कमरे में सो रहे थे। उनकी पत्नी लक्ष्मी भी घर पर ही थी। तभी 12 क्वार्टर एरिया के नरेंद्र, सुमित और कुश मोहम्मद आए और घर में घुस गए। नरेंद्र के हाथ में हैंडपंप की हत्थी थी। उन्होंने कमरे में घुसकर चारपाई पर सो रहे रोहताश पर हमला कर दिया। नरेंद्र ने हत्थी, सुमित ने डंडे से हमला बोला, जबकि कुश मोहम्मद ने उसे पकड़ लिया। अचानक हुए हमले से कारपेंटर सकपका गया और शोर मचाने लगा। पत्नी लक्ष्मी बीचबचाव करने लगी। गुस्साए हमलावरों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद हमलावर रोहताश को खींचकर गली में लाए और उस पर कई प्रहार किए, जिससे उसके सिर, हाथों और शरीर के अन्य अंगों पर चोट आई। बाद में हमलावर एलानिया धमकियां देते फरार हो गए।
विज्ञापन


परिजनों ने गंभीर रूप से घायल पेंटर को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उसने गुरुवार तड़के साढ़े चार बजे उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार करीब 10 दिन पहले रोहताश और पड़ोसी ओमप्रकाश व महाबीर के साथ घर से राजस्थान के रुणेचा धाम में पूजा-अर्चना के लिए निकले थे। कुछ देर बाद रोहताश व ओमप्रकाश लौट आए थे। तब महाबीर के भतीजे नरेंद्र ने रोहताश से पूछा था कि उसका चाचा महाबीर नहीं आया, तुम लौट आए। तब रोहताश ने बताया था कि ट्रेन छूट गई। नरेंद्र ने रोहताश से यह कहते हुए झगड़ा किया था कि वे उसके चाचा को छोड़ आए। तब किसी तरह मामला शांत हो गया था। पुलिस के अनुसार नरेंद्र ने उसी रंजिश के चलते दोस्त सुमित और कुश मोहम्मद के साथ मिलकर रोहताश की हत्या कर दी। सिटी सिटी थाना पुलिस ने नामजद तीनों युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेंद्र फोन कर बोला, दिन में मारा था, इब फेर आकै मारां
मृतक रोहताश के बेटे मंजीत ने बताया कि हमला होने के बाद उसके पिता गंभीर घायल हो गए थे और एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल थे। रात को उसके पास नामजद नरेंद्र का फोन आया था। उसने उसे धमकी देते हुए कहा था कि दिन में घर मैं घुस कै हमला करा था। कहता हो तै इब आकै मारूं। मृतक के बेटे ने बताया कि नामजद ने उसे धमकाया था।

पुलिस प्रवक्ता चंद्रभान ने बताया कि कारपेंटर की हत्या के आरोपी भगत सिंह नगर के नरेंद्र कुमार और सुमित सैनी तथा सुंदर नगर के काली देवी मंदिर के पास के कुश मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। पुलिस तीनों को शुक्रवार को अदालत में पेश कर उनका रिमांड मांगेगी।


एसएचओ, चौकी इंचार्ज बदलने पर भी संगीन वारदात
12 क्वार्टर एरिया में आपराधिक वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। स्वीटी गिरधर की लाश की राख अभी ठंडी नहीं हुई थी कि अब महर्षि नगर में बदमाशों ने कारपेंटर को पहले घर में घुसकर हमला कर घायल किया। बाद में उस पर गली में घसीटकर हमला किया गया। स्वीटी का मर्डर भी दिनदहाड़े हुआ और रोहताश पर हमला भी दिनदहाड़े हुआ। स्वीटी की हत्या के विरोध में क्षेत्र के पुरुषों और महिलाओं के सड़क पर उतरने के बाद पुलिस की काफी किरकिरी हुई। पुलिस विभाग ने इसी के चलते बुधवार को सिटी थाना प्रभारी प्रह्लाद सिंह और 12 क्वार्टर चौकी के पूरे स्टाफ को बदल दिया था। एसएचओ मंदीप सांगवान और चौकी इंचार्ज ईश्वर सिंह को लगाया गया, लेकिन फिर भी वारदातें नहीं रुक रहीं। इससे साफ जाहिर है कि बदमाश बेखौफ हैं और उन्हें पुलिस का जरा भी भय नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed