फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   murder, murder in hisar, crime news, wine thekedar, Hisar

सोरखी के शराब ठेकेदार की 15 गोलियां मारकर हत्या

Fri, 12 Aug 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Fri, 12 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
murder, murder in hisar, crime news, wine thekedar, Hisar
9 एमएम पिस्टल

आर्म्स एक्ट के मामले में जमानत पर रिहा होकर आए शराब ठेकेदार को दिनदहाड़े करीब पांच हमलावरों ने गोलियाें से भून डाला। मुंढाल कस्बे में दिन में दो बजे हुई वारदात में शराब ठेकेदार को 15 से ज्यादा गोलियां लगी हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके  से 20 खोल बरामद किए हैं। हमलावर स्विफ्ट डिजायर पर आए थे जबकि शराब ठेकेदार संदीप अपने दोस्त मंदीप के साथ बाइक में सवार होकर जा रहा था। हमलावरों ने बाइक के आगे स्विफ्ट डिजायर गाड़ी अड़ाकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। इस घटना के बाद शराब ठेकेदार के दोस्त मंदीप भी काफी डरा हुआ है। भिवानी और हिसार पुलिस मामले की जांच कर रहीं हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन


हमलावरों ने इस सनसनीखेज वारदात को दोपहर करीब दो बजे अंजाम दिया। गांव सोरखी वासी करीब 24 वर्षीय शराब ठेकेदार संदीप अपने एक साथी मंदीप के साथ बाइक से मदनहेड़ी से अपने गांव सोरखी जा रहा था। जब वे मुंढाल गांव में पुलिया से आगे बढ़े तो एक स्विफ्ट डिजायर अचानक उनकी बाइक के आगे रुकी। कार से उतरे पांच-छह युवकों ने दनादन गोलियां बरसानी शुरू कर दी।

करीब 20 गोलियां चलाई गई और करीब 15 गोलियां संदीप को लगी। खून से लथपथ संदीप वहीं सड़क पर गिर पड़ा। मौके पर ही संदीप की मौत हो गई। दनादन गोलियां बरसाने के बाद बदमाश फरार हो गए। बताया जाता है कि संदीप का साथी मंदीप भी मौके से फरार हो गया। बाद में वह अस्पताल में मिला। पुलिस के अनुसार वह काफी डरा हुआ है।

सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और मुंढाल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की जेब से मिले कागजात के आधार पर पहचान हुई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। सूचना मिलते ही सीआईए और हिसार आईजी स्टाफ की टीम भी एक्टिव हो गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजन भिवानी नहीं पहुंच पाए थे और पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।  

मंदीप  खोलेगा राज
संदीप की हत्या के बाद से उसका साथी मंदीप अस्पताल में मिला है। मंदीप भी गांव सोरखी से ही है। मंदीप ही अब वारदात का गवाह है और वही बता सकता है कि हत्यारे कौन हैं।

दो दिन पहले ही जमानत पर आया था
मृतक संदीप दो दिन पहले ही आर्म्स एक्ट के एक मामले में जमानत पर रिहा होकर आया था। सूत्रों के अनुसार उसके बाद से ही संदीप की हत्या की प्लानिंग चल रही थी। हमलावर मौके की तलाश में थे। वे मौका मुंढाल गांव की पुलिया के पास शुक्रवार दोपहर को मिला। अब तक की पुलिस जांच में सामने आया है कि संदीप का पीछा किया जा रहा था।

शराब माफिया से मर्डर के कनेक्शन!
गांव सोरखी वासी संदीप के पास पहले गांव में ही शराब का ठेका था। अब वह खाली था मगर गांव में उसे शराब ठेकेदार के नाम से ही लोग जानते थे। गांव में हो रही अवैध शराब बिक्री को लेकर संदीप शराब माफिया के निशाने पर था। बताया जाता है कि इसी रंजिश में उसकी हत्या की गई।

पांच के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
मुंढाल में संदीप की हत्या होने के बाद मंदीप काफी डरा हुआ है। गोलीबारी के समय वह संदीप के साथ था। वह पुलिस बयान देने की भी हालत में नहीं है। पोस्टमार्टम में ही साफ होगा कि कितनी गोलियां लगी है।


देर सायं मृतक के परिजन भिवानी पहुंचे हैं। मृतक के ताऊ रघुवीर की शिकायत पर भिवानी जिले के गांव गुजरानी वासी संजय और हांसी क्षेत्र के गांव अनीपुरा वासी मनोज उर्फ मौजी समेत पांच के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। दोनों नामजद आरोपियों संजय और मनोज की तलाश जारी है।
- जय सिंह, एसएचओ, सदर थाना
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed