फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Murder in hisar

भाई-भतीजे ने चाकुओं से गोदकर की हत्या

Sun, 20 Dec 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Sun, 20 Dec 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
Murder in hisar

क्षेत्र के गांव किन्नर में एक व्यक्ति ने अपने भाई की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हांसी के सरकारी अस्पताल में करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी सत्यवान और उसके बेटे मनदीप को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रविवार सुबह किन्नर निवासी राजेश पुत्र धर्मपाल सुबह उठकर घूमने के लिए खेतों में जा रहा था। रास्ते में राजेश का बड़ा भाई सत्यवान और उसका लड़का मनदीप घात लगाकर बैठे हुए थे। जैसे ही राजेश खेतों में पहुंचा तो बाप-बेटे ने चाकू से राजेश के शरीर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और उसके परिजनों को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हांसी के सरकारी अस्पताल में करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने राजेश के बड़े भाई सतबीर के बयान पर सत्यवान और उसके लड़के मनदीप के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी तो दोनों आरोपी गांव के एक मकान में मिले, जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया।

दोनों आरोपियों को सोमवार को हांसी की अदालत में पेश किया जाएगा। हत्या करने वाले को शक था कि उसका भाई उसके बेटे पर जादू-टोना कर रहा है। इस कारण बेटा बीमार रहता है।


 राजेश की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इस वारदात के आरोपी सत्यवान और मनदीप को पुलिस ने पकड़ लिया है। दोनों आरोपियों को सोमवार को हांसी की अदालत में पेश किया जाएगा।
मनदीप सांगवान, थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed