फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Man murdered in Putthi village of Bass of Hisar

हिसार: गांव पुट्ठी में युवक की हत्या, रात को फोन आने पर निकला था, सुबह मिला लहुलूहान शव

Sun, 24 Sep 2023 02:04 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बास/हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, बास/हिसार Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 24 Sep 2023 02:04 PM IST
सार

गांव पुट्ठी निवासी अनिल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह खेती बाड़ी करता है। वह दो भाई और दो बहनें हैं। उसका बड़ा भाई 32 वर्षीय कुलदीप खेतों में ढाणी बनाकर रहता था और वह भी खेती-बाड़ी करता था। उसके भाई को 23 सितंबर की रात करीब 10 बजे किसी ने फोन किया।

विज्ञापन
Man murdered in Putthi village of Bass of Hisar
मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

बास क्षेत्र के गांव पुट्ठी में एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक का शव गांव के देवाण पाना के दरवाजे के पास मिला है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बास थाना प्रभारी मनदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ बयान दर्ज करवाए हैं।
विज्ञापन

           
गांव पुट्ठी निवासी अनिल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह खेती बाड़ी करता है। वह दो भाई और दो बहनें हैं। उसका बड़ा भाई 32 वर्षीय कुलदीप खेतों में ढाणी बनाकर रहता था और वह भी खेती-बाड़ी करता था। उसके भाई को 23 सितंबर की रात करीब 10 बजे किसी ने फोन किया। वह ढाणी के खेतों से आ गया था। उसके बाद रविवार सुबह करीब छह बजे उन्हें सूचना मिली कि गांव के देवाण पाना के दरवाजे के पास कुलदीप मृत अवस्था में पड़ा है। वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि कुलदीप के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान थे और उसका काफी खून बह चुका था। उसने आरोप लगाया कि कुलदीप की रात को किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी है। वहीं पुलिस ने गांव के ही कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। 
विज्ञापन


गांव पुट्ठी में रविवार सुबह गांव के दरवाजे के पास शव मिलने की सूचना आई थी। मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम की टीम को भी मौके पर बुलाया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। -  मनदीप सिंह, थाना प्रभारी बास 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed