फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Man attacked animal catching team worker in Hisar of Haryana

Hisar: सुबह पशुपालक ने पशु पकड़ने वाली टीम को दी धमकी, शाम को एक कर्मचारी पर बोला हमला

Thu, 16 Feb 2023 12:06 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 16 Feb 2023 12:06 AM IST
सार

आरोपी पशुपालक के खिलाफ पहले भी निगम प्रशासन केस दर्ज करवा चुका है। निगम के गाड़ी चालक को भी बाइक सवारों ने जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
Man attacked animal catching team worker in Hisar of Haryana
हिसार के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन नगर निगम का घायल कर्मचारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिसार नगर निगम की टीम ने बुधवार सुबह 11.30 बजे महाबीर कॉलोनी से बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान एक पशुपालक ने टीम को धमकी दी व गालीगलौज की। इसके बाद शाम को ड्यूटी के बाद घर जा रहे एक कर्मचारी पर आरोपी पशुपालक मोनिया गुर्जर ने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया।

विज्ञापन


घायल कर्मचारी कृष्ण को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा निगम के एक गाड़ी चालक को सुबह दो बाइक सवारों ने जान से मारने की धमकी दी। आरोपी पशुपालक के खिलाफ निगम प्रशासन पहले भी केस दर्ज करवा चुका है।
विज्ञापन


नगर निगम की टीम के मुताबिक सुबह पशु पकड़ते समय पशुपालक मोनिया गुर्जर ने टीम के साथ गाली-गलौज किया। साथ ही धमकी देते हुए कहा कि अब टीम के एक-एक बंदे की टांग तोड़नी शुरू की जाएगी। इस पर टीम के साथ मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने मोनिया गुर्जर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम 5 बजे के बाद पशु पकड़ने वाली टीम में तैनात कर्मचारी कृष्ण घर जा रहा था। बीच रास्ते में मोनिया गुर्जर व दो अन्य ने उस पर लाठी, डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। निगम कर्मचारियों की मानें तो बुधवार को उन्होंने 22 बेसहारा पशु पकड़े थे, जिनमें 6 मोनिया गुर्जर के थे। इस मामले को लेकर टीम ने उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है।

मोनिया गुर्जर सहित 11 के खिलाफ पहले ही दर्ज है केस

पिछले वर्ष 31 अक्तूबर को निगम की टीम चंदूलाल बाग के साथ लगती रेल लाइन के पास से पुलिस की मौजूदगी में पशु पकड़ रही थी। इस दौरान टीम ने 9 गोवंशों को पकड़ लिया था। उसी दौरान मोनिया गुर्जर व उसके साथ 10 अन्य अज्ञात लोग टीम के साथ हाथापाई, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए सभी गोवंश को जबरदस्ती छुड़वा ले गए थे। जाते समय उन्होंने पुलिस कर्मचारी बक्शी कुमार पर जान बूझकर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास भी किया था। इस मामले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मोनिया गुर्जर सहित 11 के खिलाफ केस दर्ज किया था।

कब-कब हुईं टीम पर हमले की घटनाएं

  •  27 सितंबर 2022 को कैमरी रोड स्थित महेश नगर में दो पशुपालक निगम कर्मचारियों पर ईंटें बरसाकर गायों को छुड़वा ले गए।
  •  9 सितंबर 2021 को सैनियान मोहल्ला में पशुपालक पुलिस कर्मचारी को दबोचकर 30 गायों को छुड़वा ले गए।
  •  23 जून 2021 को सेक्टर-14 में पशुपालकों ने झगड़ा कर टीम के कब्जे से पशु छुड़वाए।


यह मामला मेरे संज्ञान में आया है। इस मामले में आरोपी लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करवाई जाएगी। - प्रदीप दहिया, निगमायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed