{"_id":"63ed21b0c11bb5a29c031863","slug":"liquor-contractor-received-threat-in-hisar-of-haryana-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: शराब ठेकेदार को मिली धमकी, हर माह घर भेज देना 10 पेटी शराब, नहीं तो दोनों भाइयों को मार देंगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar: शराब ठेकेदार को मिली धमकी, हर माह घर भेज देना 10 पेटी शराब, नहीं तो दोनों भाइयों को मार देंगे
Wed, 15 Feb 2023 11:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी आदमपुर, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी आदमपुर, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 15 Feb 2023 11:47 PM IST
सार
पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। गांव दड़ौली निवासी स्टालियन शराब का ठेकेदार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Threat
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार जिले के मंडी आदमपुर क्षेत्र के गांव दड़ौली निवासी शराब ठेकेदार को धमकी देने पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि बदमाशों ने ठेकेदार को धमकी दी कि हर महीने 10 पेटी शराब या 15 हजार रुपये घर भिजवा देना, नहीं तो तुझे और तेरे भाई को जान से मार देंगे। यह घटना सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव दड़ौली निवासी स्टालियन शराब का ठेकेदार है। उसका आरोप है कि 11 फरवरी की रात 9 बजे जब वह बुआ के लड़के विनोद कुमार के साथ ऑफिस में बैठे थे, तो गांव के ही जसबीर उर्फ जयवीर व सुनील ऑफिस आए। इन आरोपियों ने हर महीने 10 पेटी शराब या 15 हजार रुपये देने को कहा।
उन्होंने धमकी दी कि डिमांड पूरी नहीं करने पर तुझे और तेरे भाई को जान से मार देंगे। इस दौरान कहासुनी होने पर उसका भाई स्वतंत्र व उसका गनमैन बंसी व बुआ के लड़के विनोद ने दोनों आरोपियों को ऑफिस से बाहर निकाल दिया। इस दौरान गांव दडौली के अनिल, बजरंग, प्रदीप व भगत सिंह हमला करने की नियत से दफ्तर में घुसने लगे।
विज्ञापन
भाई ने गेट बंद कर लिया और डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया गया। इसके बाद आरोपी भाग गए। आदमपुर पुलिस ने स्टालियन की शिकायत पर गांव दडौली निवासी जसबीर उर्फ जयवीर, सुनील, अनिल, बजरंग, प्रदीप व भगत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।