{"_id":"6520f2e91d6dddf7ae00c508","slug":"husband-strangled-his-wife-to-death-due-to-domestic-dispute-in-hisar-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: घरेलू कलह के चलते पति ने पत्नी की गला दबा कर की हत्या, कई बार हो चुकी थी पंचायतें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिसार: घरेलू कलह के चलते पति ने पत्नी की गला दबा कर की हत्या, कई बार हो चुकी थी पंचायतें
Sat, 07 Oct 2023 11:25 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 07 Oct 2023 11:25 AM IST
सार
लीप और उसकी पत्नी के निर्मला के बीच अक्सर छोटी छोटी बातों में घरेलू कलह रहता था। कलह के चलते ही दलीप पत्नी के साथ अक्सर मारपीट करता था। दोनों पक्षाें के बीच पंचायत भी हुई थी। लेकिन उसके बाद भी दोनों के बीच झगड़ा रहता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार के सैनिक छावनी के सामने देवीलाल कॉलोनी में घरेलू कलह के चलते पति दलीप ने अपनी पत्नी 38 वर्षीय निर्मला की गला दबा कर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में लेकर आए है। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दलीप कुमार अपने परिवार के साथ देवीलाल कॉलोनी में रहता था। बताया जा रहा है कि दलीप और उसकी पत्नी के निर्मला के बीच अक्सर छोटी छोटी बातों में घरेलू कलह रहता था। कलह के चलते ही दलीप पत्नी के साथ अक्सर मारपीट करता था। दोनों पक्षाें के बीच पंचायत भी हुई थी। लेकिन उसके बाद भी दोनों के बीच झगड़ा रहता था।
विज्ञापन
शुक्रवार रात को दोनों के बीच फिर से झगड़ा हुआ और दलीप ने निर्मला की गला दबा कर हत्या कर दी। सुबह घटना का पता चला। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फोरेंकिस विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना किया। सदर थाना प्रभारी संदीप का कहना है कि प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह का मामला सामने आ रहा है। अभी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन