{"_id":"63ed23b935e0e46dbe0c09b3","slug":"hisar-thief-jumped-from-moving-police-vehicle-caught-again-after-getting-injured-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागने का प्रयास विफल: पुलिस की चलती गाड़ी से चोर ने लगाई छलांग, घायल होने पर फिर दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भागने का प्रयास विफल: पुलिस की चलती गाड़ी से चोर ने लगाई छलांग, घायल होने पर फिर दबोचा
Wed, 15 Feb 2023 11:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 15 Feb 2023 11:56 PM IST
सार
पांच लाख रुपये, 30 तोले सोना व करीब एक किलोग्राम चांदी के गहने चोरी करने के आरोपी को हांसी सीआईए टू की टीम ने पकड़ा था। मंगलवार शाम को पुलिस आरोपी मनोज उर्फ मौजा सैनी को घटनास्थल की निशानदेही करवाकर हांसी ले जा रही थी।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार जिले के नारनौंद में चोरी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी नारनौंद के वार्ड नंबर 4 निवासी मनोज ने बुधवार को भागने के लिए पुलिस की चलती गाड़ी से छलांग लगा दी। इस दौरान वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ कर हांसी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ने 7 फरवरी को नारनौंद के राजकीय महाविद्यालय की प्रोफेसर के घर से पांच लाख रुपये और 30 तोले सोना व करीब एक किलोग्राम चांदी के गहने चोरी किए थे।
विज्ञापन
गाड़ी के सामने पशु आने पर लगाए थे ब्रेक
पुलिस के अनुसार आरोपी को हांसी सीआईए टू की टीम ने गिरफ्तार किया था। मंगलवार शाम को पुलिस आरोपी मनोज उर्फ मौजा सैनी को घटनास्थल की निशानदेही करवाकर हांसी ले जा रही थी। रास्ते में पुलिस की गाड़ी के सामने अचानक बेसहारा पशु आने पर चालक ने ब्रेक लगाए तो आरोपी पुलिस कर्मचारियों को चकमा देकर चलती गाड़ी से कूदकर भागने लगा।
विज्ञापन
इस दौरान सड़क पर गिरने से वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे फिर दबोच लिया और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया। हांसी सदर पुलिस ने सिपाही सतीश कुमार के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।