फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar STF arrested 25 thousand rewarded crook of Jogendra Gyeong gang

हिसार: जोगेंद्र ग्योंग गिरोह का 25 हजार का इनामी गुर्गा काबू, एसटीएफ की टीम ने कैथल से पकड़ा

Fri, 27 May 2022 01:51 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 27 May 2022 01:51 AM IST
सार

हिसार एसटीएफ की टीम ने करनाल के बदमाश राणा को कैथल से पकड़ा है। आरोपी पर हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और उत्तर प्रदेश में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Hisar STF arrested 25 thousand rewarded crook of Jogendra Gyeong gang
एसटीएफ टीम द्वारा पकड़ा गया आरोपी रामपाल राणा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में एसटीएफ की हिसार इकाई ने कैथल से गुरुवार को बदमाश जोगेंद्र ग्योंग गिरोह के 25 हजार के इनामी गुर्गा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान करनाल के गांव राहड़ा निवासी बदमाश रामपाल राणा उर्फ मोनू के रूप में हुई। आरोपी पर हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हत्या, डकैती, लूट और अवैध वसूली के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन


एसटीएफ टीम के निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि जोगेंद्र ग्योंग गैंग के गुर्गों रामपाल राणा वर्ष 2020 से फरार चल रहा है। अदालत कई अभियोगों में आरोपी को भगोड़ा घोषित कर चुकी है। बदमाश को पकड़ने वाली टीम में एचसी सुनील कुमार, विरेंद्र सिंह, विजय कुमार, रघुबीर सिंह, विकास कुमार और सिपाही सत्य नारायण शामिल रहे। 
विज्ञापन


ये मामले हैं दर्ज

  • कैथल के थाना चीका में 8 सितंबर 2020 को लूट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज।
  • कैथल के थाना गुहला में 2 सितंबर 2020 को शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज। 
  • पंजाब के पटियाला के थाना ललाडू में 9 मार्च 2017 में महामारी एक्ट और शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज। 
  • यूपी के बाराबंकी के थाना राम स्नेही घाट में 6 जनवरी 2020 को हत्या, षड्यंत्र, शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज। 
  • राजस्थान के जिला उदयपुर के थाना अंबा माता में 2 जनवरी 2021 को डकैती, शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज। 
  • करनाल के सदर थाना में 29 दिसंबर 2016 को चोरी का केस दर्ज। 
  • कुरुक्षेत्र के बबैन थाना में 9 जनवरी 2017 को डकैती, धोखाधड़ी और शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed